फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Performing Prayers By Lighting Diya At Upper Berth In 3ac Co Passenger Ask To Stop Viral Video

Video: ट्रेन में सीट पर शख्स ने जलाया दीया और अगरबत्ती, यात्रियों के उड़े होश, मना करने पर की ऐसी हरकत

Mon, 27 Jul 2026 01:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 27 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

Train Viral Video: भारतीय रेलवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स एसी थ्री में ऊपर की सीट पर बैठकर दीया जला रखा है। यह देखकर साथी यात्रियों को होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Man Performing Prayers By Lighting Diya At Upper Berth In 3ac Co Passenger Ask To Stop Viral Video
ट्रेन में सीट पर शख्स ने जलाया दीया और अगरबत्ती, यात्रियों के उड़े होश - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: भारतीय रेलवे के आए दिन वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई बेहद हैरान करने वाले होते हैं, कुछ लोगों की अजीबोगरीब हरकतों के। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को एसी कोच में दीया जलाते हुए देखा जा सकता है। यह हरकत अन्य यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकता है। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना और माचिस का इस्तेमाल करके खुली आग जलाने पर रोक है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या यात्री को इतना बेसिक सेंस नहीं है कि अपने साथी यात्रियों की जान खतरे में डाल रहा है? ट्रेन की बर्थ से लेकर चादर और तकिया तक में तेजी से आग पकड़ती है। 
विज्ञापन


अगर लोग मना कर रहे हैं, तो जरूर कुछ बात होगी। चल रही ट्रेन में पूजा-पाठ के लिए दीया जलाना खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन सीट पर बैठा व्यक्ति फिर भी ऐसा करता है। वीडियो में लोगों को आप कहते हुए यह सुन सकते हैं कि ऐसा मत करो वरना अभी फायर अलॉर्म बज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: 'वास्ते गुना हुईया' का मतलब जानते हैं? जिस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है बवाल

सीट पर दीया जलाकर पूजा पाठ कर रहा है यात्री

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ऊपर वाली सीट पर दीया जलाकर पूजा पाठ कर रहा है। यह देखकर शख्स कहबता है कि अरे, पंडित जी ओ दादा, ये क्या कर रहे हो आप, पूजा-पाठ चल रही है दीया लग रही है यहां। यह सुनते ही एक अंकल कहते हैं कि  मना कर दो, यहां न करें। धूप बंद कर दी, दीया भी बंद करवा दो यार, अभी फायर अलॉर्म बजेगा तो क्या कर लोगे आप? किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे किसी तरह का खतरा हो। 



Viral Video: गोद में उठाकर ले जा रहा था घायल लड़के को, फिर जो हुआ उसे देखकर लोग बोले- ऐसी मदद किस काम की

अगरबत्ती और तेल का दीया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ट्रेन में एसी कोच की ऊपरी बर्थ पर अगरबत्ती और तेल का दीया जलाकर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। बताया गया है कि एक यात्री ने उन्हें रोका और समझाया कि इस तरह की हरकतें खतरनाक हो सकती हैं। धुएं से ट्रेन का फायर अलार्म बज सकता है और चलती ट्रेन में खुली आग से आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है।

Viral Video: बच्चे के पास बैठकर कार्टून देखने लगा सांप, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान

पोस्ट के साथ यह भी लिखा है कि यह संदेश किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ एक याद-दिलाने वाला संदेश है कि सार्वजनिक सुरक्षा सबसे जरूरी है। लोगों का कहना है कि ट्रेन में दीया जलाने से खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed