फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Tries to Carry Injured Boy Slips Twice on Muddy Path Viral Video Sparks Reactions

Viral Video: गोद में उठाकर ले जा रहा था घायल लड़के को, फिर जो हुआ उसे देखकर लोग बोले- ऐसी मदद किस काम की

Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
सार

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ और पैर में चोटिल एक लड़के को दूसरा शख्स गोद में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाता दिखाई देता है। रास्ते में उसका पैर फिसल जाता है, जिससे दोनों गिर पड़ते हैं।

विज्ञापन
Man Tries to Carry Injured Boy Slips Twice on Muddy Path Viral Video Sparks Reactions
अच्छाई करने के चक्कर में गिर जाता है लड़का - फोटो : x- @iiamirfanali

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो कभी लोगों को हंसा देते हैं तो कभी उन्हें हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहले तो लोगों को चोटिल लड़के की हालत पर अफसोस हुआ, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर कई यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़का घायल नजर आता है। उसके हाथ और पैर में चोट लगी हुई दिखाई देती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो सकता है। चलने की स्थिति में न होने के कारण एक दूसरा शख्स उसे अपनी गोद में उठाकर ले जाने की कोशिश करता है ताकि वह सुरक्षित जगह तक पहुंच सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छाई करने के चक्कर में गिर जाता है लड़का
हालांकि, रास्ता बिल्कुल आसान नहीं होता। जिस जगह से दोनों गुजर रहे होते हैं, वहां चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ है। इसी बीच अचानक घायल लड़के को गोद में उठाए शख्स का पैर फिसल जाता है और वह संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़ता है। उसके साथ गोद में बैठा घायल लड़का भी धड़ाम से नीचे गिर जाता है। पहले से चोटिल होने के बावजूद उसे एक बार फिर गिरने का दर्द झेलना पड़ता है।

दोबारा धड़ाम से गिरता है शख्स
इसके बाद वह शख्स दोबारा लड़के को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन किस्मत शायद उसका साथ नहीं देती। जैसे ही वह आगे बढ़ता है, उसका पैर फिर से फिसल जाता है और दोनों एक बार फिर जमीन पर गिर पड़ते हैं। लगातार दो बार गिरने के बाद घायल लड़का रोने लगता है। यही पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो जाता है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, "हिफाजत करने वाला अगर ऐसा हो तो फिर दुश्मन की क्या जरूरत है। ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे की जान लेने पर तुला है।" कैप्शन के आखिर में हंसने वाली इमोजी भी लगाई गई है, जिससे साफ है कि इसे मजाकिया अंदाज में लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिससे हिफाजत की उम्मीद हो, वही डर का कारण बन जाए तो मामला गंभीर है।" दूसरे ने कहा, "सुरक्षा के नाम पर लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed