फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Do Multiple Women in Latvia Really Date the Same Man Here is the Truth Behind the Viral Claim

Zara Hatke: लातविया में पुरुषों की भारी कमी! क्या सच में एक ही बॉयफ्रेंड शेयर कर रही हैं महिलाएं?

Mon, 27 Jul 2026 09:08 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Jul 2026 09:08 AM IST
सार

Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दावे में कहा जा रहा है कि लातविया में पुरुषों की संख्या इतनी कम हो गई है कि कई महिलाएं एक ही पुरुष को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
Do Multiple Women in Latvia Really Date the Same Man Here is the Truth Behind the Viral Claim
महिलाओं की आबादी है ज्यादा - फोटो : AI

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे दावे वायरल होते रहते हैं, जो पहली नजर में चौंका देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही दावा यूरोप के देश लातविया  लेकर तेजी से चर्चा में है। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि वहां पुरुषों की संख्या इतनी कम हो गई है कि कई महिलाओं को एक ही पुरुष को डेट करना पड़ रहा है। इस दावे ने इंटरनेट यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या वास्तव में लातविया में हालात इतने अजीब हो चुके हैं या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया की बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई कहानी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
दरअसल इस दावे की सच्चाई समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि एक ही पुरुष को कई महिलाएं डेट कर रही हैं जैसी बात किसी आधिकारिक सरकारी रिपोर्ट नीति या सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं है। ऐसा कोई प्रमाणित तथ्य सामने नहीं आया है जो इस दावे की पुष्टि करता हो। यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट्स और चर्चाओं पर आधारित है, जिनमें लातविया के महिला-पुरुष अनुपात को सनसनीखेज अंदाज में पेश किया गया है।
विज्ञापन


महिलाओं की आबादी है ज्यादा
हालांकि इतना जरूर सच है कि लातविया उन यूरोपीय देशों में शामिल है जहां महिलाओं की आबादी पुरुषों की तुलना में अधिक है। आंकड़ों की मानें तो देश की कुल आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 54 प्रतिशत के आसपास है, जबकि पुरुषों की संख्या कम है। यही असंतुलन अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे दावों को हवा देता है और लोग बिना पूरी जानकारी के उन्हें सच मान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का कहना है कि यह अंतर किसी एक वजह से पैदा नहीं हुआ है। इसके पीछे लंबे समय से विकसित होते आ रहे कई सामाजिक, स्वास्थ्य कारण जिम्मेदार हैं। समय के साथ पुरुषों और महिलाओं की संख्या में आए इस अंतर ने देश की आबादी को प्रभावित जरूर किया है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वहां की महिलाएं मजबूरी में एक ही पुरुष को डेट कर रही हैं।


क्या है सच्चाई?
यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा वास्तविक आंकड़ों को आधार बनाकर उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है। लातविया में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होना एक तथ्य है, लेकिन इससे जुड़ी डेटिंग वाली कहानी को किसी आधिकारिक या प्रमाणित तथ्य के रूप में नहीं देखा जा सकता। इसलिए ऐसे वायरल दावों पर भरोसा करने से पहले उनके पीछे मौजूद वास्तविक आंकड़ों और तथ्यों को समझना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed