फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Real Snake Watches Cartoon Beside a Child Bizarre Video Goes Viral on Internet

Viral Video: बच्चे के पास बैठकर कार्टून देखने लगा सांप, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान

Mon, 27 Jul 2026 11:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मोबाइल पर 'द जंगल बुक' कार्टून देख रहा है। इसी दौरान उसके ठीक बगल में मौजूद एक जिंदा सांप भी मोबाइल स्क्रीन पर नजरें टिकाए दिखाई देता है

विज्ञापन
Real Snake Watches Cartoon Beside a Child Bizarre Video Goes Viral on Internet
बच्चे के साथ फोन देखता दिखा असली सांप - फोटो : इंस्टाग्राम montosh__stories

विस्तार

अगर आप सांप से डरते हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरान कर सकता है। आमतौर पर लोग सांप को देखते ही उससे दूर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस क्लिप में जो नजारा देखने को मिलता है, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। एक तरफ बिस्तर पर एक बच्चा आराम से मोबाइल में कार्टून देख रहा है, तो दूसरी तरफ उसके बिल्कुल पास मौजूद एक जिंदा सांप भी उसी स्क्रीन को बड़ी दिलचस्पी से देखता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक बच्चा चादर पर पेट के बल लेटा हुआ है। उसके सामने मोबाइल फोन रखा है, जिसमें 'द जंगल बुक' कार्टून चल रहा है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरे में ऐसा सीन कैद होता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। बच्चे के ठीक बगल में एक सांप आराम से रेंग रहा होता है और उसकी नजरें मोबाइल स्क्रीन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Montosh (@montosh__stories)




बच्चे के साथ फोन देखता दिखा असली सांप
सबसे दिलचस्प पल तब आता है, जब कार्टून में सांप स्क्रीन पर दिखाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार्टून वाला सांप नजर आता है, असली सांप अपना फन हल्का-सा ऊपर उठाता है और मोबाइल के और करीब आ जाता है। इसके बाद वह बिना इधर-उधर देखे लगातार स्क्रीन को एकटक निहारता रहता है। यही दृश्य इस वीडियो को सबसे अलग और चर्चा का विषय बना रहा है।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है, "अब करो कंटेंट कॉपी।" अपलोड होने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस पूरे नजारे को बेहद अनोखा बताया, वहीं कई लोगों ने बच्चे के इतने करीब सांप के मौजूद होने पर चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "लगता है यह सांप भी मोगली का जबरदस्त फैन है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed