फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   What Does Vasteguna Huiya Mean The Story Behind the Internet's Latest Viral Trend

Viral: 'वास्ते गुना हुईया' का मतलब जानते हैं? जिस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है बवाल

Mon, 27 Jul 2026 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Jul 2026 12:27 PM IST
सार

Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर "Vasteguna Huiya" शब्द तेजी से वायरल हो रहा है। यह ट्रेंड इंस्टाग्राम पर सीजेपी से जुड़े एक वीडियो के बाद चर्चा में आया, जिसमें एक लड़की पुलिसकर्मी से यह डायलॉग बोलती नजर आती है।

विज्ञापन
What Does Vasteguna Huiya Mean The Story Behind the Internet's Latest Viral Trend
वास्ते गुना हुईया - फोटो : AI

विस्तार

अगर पिछले कुछ दिनों से आपकी इंस्टाग्राम रील्स की फीड पर बार-बार "Vasteguna Huiya (वास्ते गुना हुईया) सुनाई दे रहा है और आपको समझ नहीं आ रहा कि आखिर लोग इस अजीब से शब्द पर इतने दीवाने क्यों हो गए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। सोशल मीडिया पर यह फ्रेज इस वक्त सबसे चर्चित ट्रेंड्स में शामिल है। फनी रील्स से लेकर मीम्स और जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के वायरल प्रोटेस्ट तक, हर जगह यही शब्द सुनाई दे रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इसका मतलब क्या है और इसकी शुरुआत कहां से हुई? तो आइए बताते हैं।

विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, इस ट्रेंड को नई रफ्तार तब मिली, जब इंस्टाग्राम पर सीजेपी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। इस क्लिप में एक लड़की पुलिसकर्मी को देखकर बेहद अलग अंदाज में Vasteguna Huiya कहती है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ ले लिया। देखते ही देखते इस पर मीम्स बनने लगे, रील्स की बाढ़ आ गई और लोग अपने दोस्तों को टैग करके इस ट्रेंड का हिस्सा बनने लगे।
विज्ञापन


क्या है इसका मतलब?
दिलचस्प बात यह है कि Vasteguna Huiya सुनने में भले किसी हिंदी या संस्कृत के शब्द जैसा लगे, लेकिन इसका रिश्ता भारतीय भाषाओं से नहीं, बल्कि इंटरनेट के एक पुराने वायरल ट्रेंड से जुड़ा हुआ है। इसकी जड़ें उस दौर तक जाती हैं, जब इंस्टाग्राम और टिकटॉक का बोलबाला नहीं था और Vine नाम का ऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुई कहानी
साल 2015 में Vine पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का जोर से Can I get a oh yeah?" या Can I get a Hoya? कहता सुनाई देता है। इंटरनेट पर यह डायलॉग इतना लोकप्रिय हुआ कि समय के साथ अलग-अलग देशों और भाषाओं में लोगों ने इसे अपने अंदाज में दोहराना शुरू कर दिया। इसी दौरान मजाक-मजाक में इसका एक देसी और पूरी तरह बदला हुआ रूप Vasteguna Huiya बन गया, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।


लोकप्रिय हुआ मीम
हाल ही में यह ट्रेंड तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित Gen Z प्रोटेस्ट के दौरान कुछ युवाओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास जाकर मुस्कुराते हुए पूछा, "पुलिस अंकल, वास्ते गुना हुईया?" गंभीर माहौल में पूछा गया यह सवाल लोगों को इतना मजेदार लगा कि वहां का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और इस मीम को नई पहचान मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed