फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Floods in China free nearly 900 snakes from breeding farm viral videos alarm netizens

Viral: बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंच गए 900 जहरीले सांप! चीन का वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 08 Jul 2026 06:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 08 Jul 2026 06:13 PM IST
सार

Viral: चीन में भारी बारिश के बाढ़ आ गई है और वहां पर एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद 900 सांप बाहर आ गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Floods in China free nearly 900 snakes from breeding farm viral videos alarm netizens
बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंच गए 900 जहरीले सांप! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral: चीन के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। इसके बाद वहां पर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के बीच चीन से आई एक घटना ने हैरान कर दिया है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में एक एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद लगभग 900 सापं बाहर आ गए। इनमें जहरीले कोबरा सांप भी शामिल हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव का पूरा मामला है। यहां टाइफून मेयसाक के कारण हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई। चीन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ का पानी से एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद बड़ी संख्या में सांप आसपास के इलाकों में फैल गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सांपों को पकड़ने के लिए 10 सदस्यीय टीम लगाई गई है। टीम के पास फिशिंग नेट और स्टन गन जैसे उपकरण भी मौजूद है, जिससे सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। साथ ही उन्हें लोगों तक पहुंचने से रोका जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाढ़ के पानी में सांप तैरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

Viral: यहां सांसद और मंत्री के घर से छापे में मिला सोने का अंडरवियर? सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

वीडियो सामने के बाद प्रशासन ने गांव के लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि वे बिना जरूरत बाहर न जाएं और सतर्क रहें। 

Viral Video: बारिश में सड़क पर भरा था पानी, लोगों की मदद के लिए पहुंचा स्पाइडरमैन, मुंबई का वीडियो हुआ वायरल


सांपों से दहशत में लोग 

चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ में फंसे कुछ ग्रामीणों को सांपों के काटने की घटना भी सामने आई है। कुछ इलाकों में दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की कमी भी हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे डरावना सपना बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed