Viral: यहां सांसद और मंत्री के घर से छापे में मिला सोने का अंडरवियर? सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छिड़ी बहस
Viral: इराक में इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नेताओं और अधिकारियों के घरों से बड़ी मात्रा कैश और संपत्तियों के बारे में पता चला है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: इराक में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस दौरान अधिकारियों और सांसदों के घरों से भारी मात्रा में कैश, सोना और देश-विदेश में खरीदी गईं संपत्तियों का खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान वहां के तेल शोधन मामलों के पूर्व उप मंत्री अदनान अल- जुमैली के जूर्म स्वाकीराने के बाद शुरू हुआ है। अल जुमैली को बीते महीने गिरफ्तार किया गया था। उनके निशानदेही पर इराक के तेल मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और अन्य सांसदों के घर पर छापा माया गया है।
इरान के इस भष्टचार के खिलाफ अभियान के तहत जब्त की गई संपत्तियों और कैश तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों और खबरों में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में एक सांसद के घर से जब्त किए सामान में सोने के अंडरवियर और बिकनी भी मिली है। आइए आपको बताते हैं इन खबरों का सच क्या है?
इराक में मंत्रियों और अधिकारियों के घर छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और खबर सामने आईं कि वहां दो सांसदों के घर से भारी मात्रा में सोना और कैश मिला है। सांसद जिनका नाम हिंद अल-अब्बासी के घर में तलाशी के दौरान 57 मिलियन डॉलर कैश, 27 किलो सोना और सोने का अंडरवियर मिला है, जबकि सांसद आलिया नासिफ के घर से 15.5 मिलियन डॉलर कैश, 3 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है और एक हॉर्स ब्रिडिंग फॉर्म उनके नाम है।
One of the seized assets from the house of the Iraqi parliament member Hind Al-Abbasi, in addition to millions of $$ in cash, and multiple kilo grams in gold.
She was arrested with other members in the recent Iraqi campaign against corruption. pic.twitter.com/5rMESlBZzu— Asaad Sam Hanna (@asaadhanna) June 30, 2026
Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाकर पानी में डूबे मंडप तक पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी का वीडियो हुआ वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इराकी अधिकारियों ने जब्त की गई संपत्तियों को और सासंद के नाम सार्वजनिक नहीं किया है। यह मामला एक हफ्ते पहले का है, लेकिन सोशल मीडिया खबर और तस्वीरें वायरल हो रही है। इसके बाद लोगों के बीच बहस छिड़ की गई है।
Viral Video: बारिश में सड़क पर भरा था पानी, लोगों की मदद के लिए पहुंचा स्पाइडरमैन, मुंबई का वीडियो हुआ वायरल
इराक की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में छापेमारी, जब्ती और कुछ सांसदों और अधिकारियों के नाम और पूरा ब्यौरा दिया गया है। इसमें इराकी सांसद आलिया नासिफ और उनसे जुड़ी जब्ती की पुष्टि की गई है। हालांकि, सांसद हिंद अल-अब्बासी और उनके घर से जुड़ी सोने की अंडरवियर की जब्ती की कोई जिक्र नहीं किया गया है।