Viral Post: दोस्त को नौकरी के लिए रेफर करना पड़ा भारी, कंपनी बोली- अब तुम भी दोबारा इंटरव्यू दो
Viral Post: सोशल मीडिया पर एक टेक्नीशियन का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती हैं कि उसकी कंपनी की एचआर टीम उसका दोबारा इंटरव्यू लेना चाहती है। वजह पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Post Regarding The Attitude Of Companies: इंटरनेट पर अक्सर नौकरी, इंटरव्यू और ऑफिस लाइफ से जुड़े कई ऐसे किस्से सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कहीं किसी का अनोखा इंटरव्यू तो कहीं कंपनियों के अजीब नियम और फैसले चर्चा और हंसी का विषय बन जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक टेक्नीशियन का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती हैं कि उसकी कंपनी की एचआर टीम उसका दोबारा इंटरव्यू लेना चाहती है। वजह पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Viral Video: बाइक पर आराम से रेंग रहे विशालकाय अजगर को देख सहमे लोग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वायरल पोस्ट में एक टेक्नीशियन ने दावा किया कि उसकी कंपनी की एचआर टीम अब उसका दोबारा इंटरव्यू लेना चाहती है। दरअसल, जिस उम्मीदवार को उसने नौकरी के लिए रेफर किया था, वह इंटरव्यू में एक बेहद आसान कोडिंग सवाल भी हल नहीं कर पाया। यह मामला तब चर्चा में आया जब अदिति नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की, साथ ही अपनी कंपनी से मिले एक ईमेल का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया।
Referred a friend for a job
— aditii (@aditiitwt) June 18, 2026
Now HR wants to interview me again 😭 pic.twitter.com/gNuhDy901F
अदिति ने ईमेल में कहा कि, जिस उम्मीदवार की सिफारिश उन्होंने की थी, वह एक साधारण कोडिंग तक हल नहीं कर पाया। इसके बाद भर्ती टीम ने कहा कि इससे उनके निर्णय लेने और उम्मीदवारों का आकलन करने की क्षमता पर सवाल खड़े होते हैं। ईमेल में आगे लिखा गया कि, कंपनी अब यह जानना चाहती है कि उम्मीदवार को रेफर करते समय कौन-से मानकों का इस्तेमाल किया गया था। इसी कारण से कंपनी ने उनका एक नया तकनीकी इंटरव्यू आयोजित करने का फैसला किया है, ताकि उनकी तकनीकी योग्यता की दोबारा जांच की जा सके।
Viral: विदेशी टूरिस्ट से बार-बार किस मांग परेशान कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा
Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
अदिति का ये वायरल पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं लोगों ने इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने कंपनी के रवैये पर सवाल उठाए। हालांकि कुछ लोगों ने कंपनी के पक्ष में भी राय दी, उनका कहना था कि जब कोई कर्मचारी किसी उम्मीदवार की सिफारिश करता है, तो वह अप्रत्यक्ष रूप से उसकी योग्यता की गारंटी भी देता है इसलिए कंपनियां रेफरल को गंभीरता से लेती हैं।