Viral Video: बाइक पर आराम से रेंग रहे विशालकाय अजगर को देख सहमे लोग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: सोशल मीडिया पर तमिलनाडु से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर आराम से रेंगते एक विशालकाय अजगर के दिखने के बाद हड़कंप मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Giant Python Viral Video: अजगर बिना जहर वाले ऐसे सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। भले ही यह सांप नुकसान न भी पहुंचाए तो भी दिल में तो खौफ पैदा कर ही देता है।हाल ही में सोशल मीडिया पर तमिलनाडु से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर आराम से रेंगते एक विशालकाय अजगर के दिखने के बाद हड़कंप मच गया है।
Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
Viral: विदेशी टूरिस्ट से बार-बार किस मांग परेशान कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा
वीडियो में बाइक सुनसान सड़क पर खड़ी एक बाइक पर विशालकाय अजगर को रेंगता दिखाया गया है। वो कभी हैंडल तो कभी सीट पर ऐसे रेंग रहा है, जैसे बाइक उसी की है। वजन के मामले में भी ये काफी भारी भरकम नजर आ रहा है। बाइक की सीट पर आते ही इसकी लेंथ भी काफी ज्यादा नजर आती है। शायद यही वजह है कि लोग काफी दूर खड़े होकर ही वीडियो बना रहे हैं। हालांकि इसको बाद में रेस्क्यू कर लिया गया था।
होश उड़ा देने वाले विशालकाय अजगर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बता दें कि अजगर बड़े-बड़े जीवों को आसानी से निगल सकता है। अजगर के बारे में कहा जाता है कि अगर उसका शिकार बड़ा है तो वह उसे निगलने से पहले अपनी जकड़ में लेता है। ऐसा अजगर इसलिए करता है ताकि वह शिकार के हड्डियों को तोड़ सके, जिससे उसे निगलने में आसानी हो।
वीडियो को अब तक 2.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज और कई लाखों लाइक मिल चुके हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यामाहा जैसा पायथन। दूसरे शख्स ने लिखा- न्यू रोड़ इंस्पेक्टर।
Viral Video: पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन, विदेशी व्लॉगर के उड़े होश, देखें वीडियो