सब्सक्राइब करें

किराया बचाने का अनोखा तरीका, लड़की ने 35 साल पुरानी वैन को बना लिया चलता-फिरता घर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Girl frees herself from rent and bills by turning a old campervan into her new home
कैटलिन मॉने - फोटो : SWNS

कोई भी छात्र अगर घर से बाहर किराये पर कमरा लेकर रह रहा हो, तो उसके लिए सबसे जरूरी हो जाता है कि वो घर से आ रहे पैसों को कैसे मैनेज करे। कभी-कभी तो लगता है कि ये खर्चे बेकार ही लगते हैं। स्कॉटलैंड की रहने वाली 25 वर्षीय कैटलिन मॉने को भी कुछ ऐसा ही लगता था। वह कमरे के किराये और बिल से परेशान हो गई थीं, इसलिए उन्होंने इसे बचाने का एक बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया, जिसके बारे में जानकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे। 

Trending Videos
Girl frees herself from rent and bills by turning a old campervan into her new home
कैटलिन मॉने की वैन - फोटो : SWNS

दरअसल, कैटलिन पेस्ले शहर में रहती हैं। उनका कहना है कि वह सारा दिन कॉलेज और बाकी कामों के लिए घर से बाहर ही रहती हैं। ऐसे में उनके कमरे के किराये और बिल के 23 हजार रुपये बेकार ही जा रहे थे, क्योंकि वह सिर्फ सोने के लिए ही घर पर आती थीं। इसके बाद उन्होंने एक 35 साल पुरानी वैन को ही अपना चलता-फिरता घर बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl frees herself from rent and bills by turning a old campervan into her new home
कैटलिन मॉने की वैन - फोटो : SWNS

कैटलिन बताती हैं कि उन्हें वैन को चलता-फिरता घर बनाने का आइडिया अपने एक दोस्त से मिला। वह हमेशा उससे वैन में रहने के बारे में बातें करती थीं। वह कहती हैं कि अब वो इस वैन में एक छोटा सा किचन भी फिट करेंगी, ताकि खाना बना सकें। 

Girl frees herself from rent and bills by turning a old campervan into her new home
कैटलिन मॉने की वैन - फोटो : SWNS

कैटलिन अपने वैन के बारे में बताते हुए कहती हैं कि वो पिछले साल अगस्त में अपने पालतू कुत्ते के साथ दो हफ्तों के लिए नीदरलैंड्स गई थीं। इस दौरान रास्ते में एक बार भी गाड़ी खराब नहीं हुई। वह अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद इसी वैन से स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और यूरोप घूमना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Girl frees herself from rent and bills by turning a old campervan into her new home
कैटलिन मॉने की वैन - फोटो : SWNS

कैटलिन डिजिटल एडिटिंग के पेशे से जुड़ी हैं। वह अपने सफर की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाना चाहती हैं। वह बताती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रेयान को इस वैन में जिंदगी बिताने में कोई परेशानी नहीं है। उनका ब्वॉयफ्रेंड भी उनकी तरह घूमने का शौकीन है। कैटलिन का कहना है कि रेयान के साथ उनका सफर काफी अच्छा बीतेगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed