{"_id":"69ca73e2a623263536079ed1","slug":"heartwarming-viral-video-shows-father-lies-down-mri-machine-with-son-to-comfort-him-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Emotional Viral Video: MRI मशीन से डर रहा था बच्चा, फिर पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Emotional Viral Video: MRI मशीन से डर रहा था बच्चा, फिर पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में पिता और बेटे के प्यार को दिखाया गया है।
MRI मशीन से डर रहा था बच्चा, फिर पिता ने किया कुछ ऐसा
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Father Son Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ भावुक करने वाले होते हैं, तो कई लोगों को जमकर हंसाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोशल मीडिया पर इमोशनल कर दिया है। इसमें एक बच्चे के प्रति पिता के प्यार को दिखाया है। वीडियो यह भी दिखाता है कि एक पिता अपने बच्चे की मुस्कान और सुकून के लिए कुछ भी कर सकता है।
Trending Videos
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा एमआरआई(MRI) स्कैन के नाम से ही घबरा जाता है। मशीन की तेज आवाज सुनकर बच्चा रोने लगता है। वह इस बात से इस बात से डर रहा था कि उसे मशीन के अंदर अकेले ही जाना पड़ेगा और उसके हाथ-पैर बांध दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने किया ये काम
जब पिता ने अपने बच्चे को तकलीफ में देखा, तो उसने रहा नहीं गया। फिर उन्होंने जो किया वो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता ने सबसे पहले बेटे को एमआरआई बेड पर लिटाते हैं, फिर खुद भी लेट गए। इसके बाद वो अपने बेटे को सीने से चिपका लेते हैं और बच्चे को अपनी बाहों में भर लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ में ही मशीन के भीतर जातें।
View this post on Instagram
Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
NASA Artemis II: 54 साल बाद चांद के इतने पास जाएंगे इंसान, 1 अप्रैल को लॉन्च होगा नासा का आर्टेमिस II मिशन
Work From Home: महिला को वर्क फ्रॉम होम देने से किया था मना, अब कोर्ट ने कंपनी पर लगाया 210 करोड़ का जुर्माना
बताया गया है कि पूरी प्रकिया के समय पिता बेटे को सहलाते रहे। उसे यकीन दिलाते रहे कि वह उसके साथ ही हैं। पिता की बात सुनकर कांप रहा बेटा शांत हो जाता है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पिता अपने बच्चे के लिए सबकुछ कर सकता है।