सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Goa Baga Beach Parasailing Rope Snaps Tourist Falls In Sea Viral Video

Viral Video: गोवा गया शख्स कर रहा था पैरासेलिंग, तभी हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: गोवा घूमने गया एक शख्स पैरासेलिंग कर रहा था। इस दौरान शख्स के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

Goa Baga Beach Parasailing Rope Snaps Tourist Falls In Sea Viral Video
गोवा घूमने गया शख्स कर रहा था पैरासेलिंग, तभी हुआ कुछ ऐसा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: गोवा में छुट्टियां मनाने देश और विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं। गोवा में छुट्टियां मनाने गए एक पर्यटक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पर्यटक गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग कर रहा था। इस दौरान कुछ ऐसा होता जिसने उसकी सांसें रोक दीं। अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


दरअसल, पैरासेलिंग के हवा में नाव से बंधी उसके साथी की रस्सी टूट गई और पर्यटक उड़ते हुए सीधे जाकर समुद्र में जाकर गिर गया। इस घटना का वीडियो देखकर किसी की रूह कांप जाएगी। नाव पर मौजूद क्रू ने पर्यटक की जान बचा ली, लेकिन इस हादसे ने एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम पर चलने वाले जुगाड़ और सेफ्टी पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नीले रंग के पैराशूट की मदद से पर्यटक समान की ऊंचाइयों पर आनंद ले रहे हैं और नाव तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन अचानक एक आवाज आती है और नाव से जुड़ी पैराशूट की मोटी रस्सी टूट जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। 




Nostradamus: अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध खतरनाक मोड़ पर! क्या सच हो रही 2026 की नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह घटना 30 मार्च 2026 सोमवार की है। रस्सी टूटने के बाद आसमान में झूल रहा पर्यटक सीधा समुद्र में जा गिरता है और नाव पर अफरा-तफरी मच जाती है।

Viral Video: बेटी ने मां को दिखाया दुनिया का सबसे ऊंचा टावर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में महिला की चीखें सुनाई दे रही। क्रू का एक सदस्य कह रहा है कि कुछ नहीं होगा, पैनिक मत होइए लाइफ जैकेट पहना है ऊपर रहेगा। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि नाव के क्रू मेंबर्स ने तुरंत समुद्र में गिरे पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अब इस मामले की जांच गोवा पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed