सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jaipur pink elephant photoshoot controversy animal cruelty debate on social media video goes viral

Viral Video: विदेशी फोटोग्राफर का अनोखा फोटोशूट, आर्ट के लिए हाथी को किया गुलाबी, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 31 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: हाल ही में एक अनोखा फोटोशूट सामने आया है, जिसमें एक असली हाथी को गुलाबी रंग से रंग दिया गया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग इसे पशु क्रूरता बता रहे हैं। 

Jaipur pink elephant photoshoot controversy animal cruelty debate on social media video goes viral
आर्ट के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंग दिया - फोटो : @julia.buruleva Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Pink Elephant Photoshoot Controversy Viral Video: हाल ही में जयपुर से एक विदेशी फोटोग्राफर का अनोखा फोटोशूट विवादों में आ गया है, जिसमें एक असली हाथी को चमकदार गुलाबी रंग से रंग दिया जाता है। तो वहीं हाथी की पीठ पर बैठी मॉडल की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Trending Videos


Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और तस्वीरें
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जयपुर के एक मंदिर में रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने एक असली हाथी को चमकदार गुलाबी रंग से रंग दिया। जिसके बाद इस फोटोशूट को लेकर जूलिया विवादों में घिर गई हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने आर्ट प्रोजेक्ट के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Julia Buruleva (@julia.buruleva)


पारंपरिक राजस्थानी गेट्स के सामने एक गुलाबी हाथी

बता दें कि जूलिया बुरुलेवा बार्सिलोना में रहने वाली एक कॉन्सेप्चुअल फोटोग्राफर हैं, जिनका काम आर्ट, थिएटर, फैशन और पोर्ट्रेट को मिलाकर नई तरह की तस्वीरें बनाना है। जो एक आर्ट एक्सपीडिशन के तहत जयपुर आई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम @julia.buruleva पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शहर के रंग-बिरंगे माहौल और संस्कृति से प्रेरित होकर यह आइडिया उनके दिमाग में आया। उनकी कल्पना थी कि पारंपरिक राजस्थानी गेट्स के सामने एक गुलाबी हाथी। उनके मुताबिक, हाथी राजस्थान का एक अहम प्रतीक है, जिसे वह अपने प्रोजेक्ट में शामिल किए बिना छोड़ नहीं सकती थीं।

 

हाथी पर इस्तेमाल किया गया ऑर्गेनिक रंग 

बुरुलेवा के अनुसार, इस फोटोशूट की तैयारी आसान नहीं थी। उन्होंने बताया कि हाथी के लिए सहयोगी ढूंढने के लिए उन्हें कई एलिफेंट फार्म्स के चक्कर लगाने पड़े तो वहीं, हेरिटेज लोकेशन पर शूट की परमिशन लेना भी बड़ी चुनौती साबित हुआ। जानवरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर बुरुलेवा का कहना है कि, हाथी पर इस्तेमाल किया गया रंग ऑर्गेनिक और लोकल था, जो त्योहारों में भी इस्तेमाल होता है, इसलिए यह हाथी के लिए पूरी तरह सुरक्षित था।

Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: स्वीडन काम कर रही भारतीय महिला ने दिखाया ऑफिस का ऐसा नजारा, वीडियो देख लोगों ने की भारत से तुलना


वीडियो और तस्वीरों पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

हाथी को गुलाबी रंग से रंगने वाले इस फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता करार दिया, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- भारत आकर हाथियों को पेंट करना ताकि इंस्टाग्राम पर लाइक्स मिलें। यह आर्ट नहीं, बल्कि जानवरों के साथ दुर्व्यवहार है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्रिएटिव आजादी का मतलब गैर-जिम्मेदाराना काम करना नहीं होता, किसी हाथी को सिर्फ सौंदर्य के लिए 'प्रॉप' बना देना नैतिक और सांस्कृतिक रूप से गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed