{"_id":"69cb525f2a6375501300a22b","slug":"ac-fails-on-vande-bharat-express-traveling-from-saharanpur-to-lucknow-passengers-complain-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सहारनपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस का एसी फेल, गर्मी और मच्छरों से यात्री परेशान; की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सहारनपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस का एसी फेल, गर्मी और मच्छरों से यात्री परेशान; की शिकायत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
सहारनपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। यात्री गर्मी और मच्छरों से परेशान हुए। उन्होंने रेलवे से इसकी शिकायत की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर से लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी फेल होने से यात्री परेशान हो गए। यात्रियों ने गर्मी के साथ-साथ मच्छरों की भी शिकायत की। दूसरी ओर रविवार शाम गोरखपुर में ओएचई फेल होने से कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
Trending Videos
गाड़ी संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री फजलू नूर ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा कि सोमवार सुबह वह ट्रेन से लखनऊ आ रहे थे। एसी कूलिंग ठप था। इस बीच मच्छरों ने भी परेशान कर दिया। हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यात्री का आरोप है कि प्रीमियम ट्रेन होने के बाद यह स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई ट्रेनों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ा
दूसरी ओर गोरखपुर में रविवार शाम करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन ओएचई फेल हो गया। इसके चलते जम्मू से गोरखपुर आने वाली 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस को डोमिनगढ़ में रोकना पड़ गया। इसकी वजह से करीब ढाई घंटे तक ट्रेन लेट हो गई। इसके पीछे आने वाली भी कई ट्रेनों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ा।