{"_id":"69cb606a9c83f3f08d05ac51","slug":"old-house-roof-collapses-while-being-dismantled-in-sitapur-laborer-crushed-to-death-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तोड़ते समय भरभराकर गिरी घर की पुरानी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तोड़ते समय भरभराकर गिरी घर की पुरानी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर में तोड़ते समय घर की पुरानी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के सीतापुर में पुराने घर की छत तोड़ते समय हादसा हो गया। अचानक भरभराकर पूरी छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के आंट गांव की है। गांव निवासी श्री नारायण के घर पर पुरानी छत तोड़ने का काम चल रहा है। इसमें गांव के ही प्रताप (40) और रामरूप (38) काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को तोड़ते समय अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दोनों लोग दब गए। प्रताप की मौके पर मौत हो गई। जबकि, रामरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस, तहसीलदार अजीत जायसवाल व लोखपाल अंशू मौके पर पहुंचे हैं।