सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Class 12 students will be offered free AI course in UP find out when registration begins

UP: इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मुफ्त कराया जाएगा AI कोर्स, DIOS को निर्देश जारी; जानें कब से होंगे पंजीकरण

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मुफ्त में एआई कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए सभी डीआईओएस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 7 अप्रैल तक पंजीकरण होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

Class 12 students will be offered free AI course in UP find out when registration begins
फ्री एआई कोर्स - फोटो : SWAYAM
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कोर्स मुफ्त में करने का बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 60 दिनों तक चलेगा। यह कोर्स छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी माना जा रहा है।

Trending Videos


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीआईओएस को इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों को 2 से 7 अप्रैल के बीच अधिकतम पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया यह पहल महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर की ओर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से की जा रही है।

इस ऑनलाइन प्रोग्राम को पूरा करने वाले छात्रों को 2 क्रेडिट पॉइंट के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed