सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Daughter shows mother the world tallest tower burj khalifa viral video wins people heart

Viral Video: बेटी ने मां को दिखाया दुनिया का सबसे ऊंचा टावर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 31 Mar 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

 Viral Video: वीडियो में एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दिखाने ले जाती है। मां-बेटी के प्यार और सपनों को पूरा करने की इस खूबसूरत कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है। 

Daughter shows mother the world tallest tower burj khalifa viral video wins people heart
बेटी ने मां को दिखाया दुनिया का सबसे ऊंचा टावर बुर्ज खलीफा - फोटो : @boldbinita Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Daughter shows Burj Khalifa To Her Mother: कभी-कभी सपनों में वो खुशी छिपी होती है, जिसे हम लंबे समय से देख रहे होते हैं और जब ये पूरी होती है तो वो पल बेहद भावुक कर जाता है। मां-बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे प्यारा और सबसे गहरा रिश्ता माना जाता है। सोशल मीडिया पर मां-बेटी के प्यार और सपनों को पूरा करने की खूबसूरत कहानी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दिखाने ले जाती है। 

Trending Videos


Viral Video: विदेशी फोटोग्राफर का अनोखा फोटोशूट, आर्ट के लिए हाथी को किया गुलाबी, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दिखाने ले जाती है। जहां उनकी मां लाल रंग की साड़ी पहने हुई नजर आती हैं। उनके चेहरे पर सादगी और सुकून भरी मुस्कान साफ दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे वह इस पल को दिल से महसूस कर रही हों। पहली बार इतनी ऊंची और भव्य इमारत को इतने करीब से देखना उनके लिए एक खास अनुभव था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Binita Karki (@boldbinita)


बता दें कि बुर्ज खलीफा दुबई की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है। बुर्ज खलीफा घूमने का सबसे अच्छा समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या अनुभव करना चाहते हैं। यह आधुनिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है, जहां पर्यटक 'एट द टॉप' ऑब्जर्वेशन डेक, आलीशान रेस्तरां और पास ही स्थित दुबई फाउंटेन शो का आनंद ले सकते हैं। 

 

मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर ने बताई अपनी कमाई, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस Viral Video:


Viral Video: प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @boldbinita नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें बताया गया है कि, मेहनत और प्यार से मां को इस खास जगह तक लाया गया है। 

 

मां-बेटी के खूबसूरत पल के इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह वीडियो उन्हें अपने माता-पिता की याद दिलाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- आपने उनका दिन बना दिया, दुनिया में आपके माता-पिता से ज्यादा खुश कोई नहीं है। तो वहीं कई यूजर्स बेटी की तारीफ कर रहे हैं और मां के लिए दुआएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed