सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ratlam-md-drugs-factory-bust-piplauda-police-interstate-racket-arrest

MP: ड्रग्स बनाने वाली अंतरराज्यीय फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम के पिपलौदा क्षेत्र में पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने वाली अंतरराज्यीय फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए।

ratlam-md-drugs-factory-bust-piplauda-police-interstate-racket-arrest
अवैध फैक्टरी में कार्रवाई करके पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले की राजस्थान सीमा से लगे पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में पुलिस ने दबिश देकर एमडी ड्रग्स बनाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध फैक्टरी गांव के चौकीदार यूसुफ खान के रिश्तेदार सलीम उर्फ राजू के पोल्ट्री फार्म में संचालित की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

टीम ने तीन-चार दिन तक क्षेत्र में निगरानी की
एसपी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ा में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी चल रही है। इस पर एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के नेतृत्व में साइबर सेल, पिपलौदा थाना, जावरा शहर और जावरा औद्योगिक क्षेत्र की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तीन-चार दिन तक क्षेत्र में निगरानी की और फैक्टरी का पता लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सूचना मिली कि सलीम उर्फ राजू के पोल्ट्री फार्म में ड्रग्स बनाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी, जहां चार लोग गैस भट्टी पर केमिकल से नशीला पदार्थ तैयार करते मिले। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 42 वर्षीय जमशेद खान उर्फ जमशेद लाला निवासी देवल्दी (प्रतापगढ़, राजस्थान), 45 वर्षीय यूसुफ खान निवासी बोरखेड़ा, 40 वर्षीय सलीम उर्फ राजू निवासी बन्नाखेड़ा (जावरा) और 35 वर्षीय रईस खान निवासी राकोदा शामिल हैं।


अब तक करीब 250 किलो एमडी तैयार कर सप्लाई कर चुका है गिरोह
पोल्ट्री फार्म से 200 ग्राम एमडी, 900 ग्राम केमिकल (2-ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोफिओफेनोन), 140.48 किलो एमडीसी केमिकल, 35.600 किलो एचसीएल केमिकल, गैस सिलेंडर, चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, स्टील की थालियां, मल्टीपिन स्विच बोर्ड, प्लास्टिक कैन सहित अन्य उपकरण और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।


ये भी पढ़ें- Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी जमशेद लाला अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है और उसे एमडी बनाने का “डॉक्टर” कहा जाता है। वह पिछले 7-8 वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त है और अब तक करीब 250 किलो एमडी तैयार कर सप्लाई कर चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं और वह मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में फरार था।

पुलिस के अनुसार, दबिश से एक दिन पहले ही यहां से करीब तीन किलो एमडी सप्लाई की गई थी। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जो आरोपियों को केमिकल उपलब्ध कराते थे और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed