सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Civic Body Dumps Garbage Outside Power Office Over ₹9 Lakh Bill Dispute MP News in Hindi

Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजली विभाग ने जब नगर परिषद को बकाया बिजली बिल भुगतान का आदेश थमाया तो परिषद ने बदले में विभाग के दफ्तर के बाहर तीन ट्रॉली भरकर कचरा फिंकवा दिया। अब मामला आला अधिकारियों के पाले में है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Sagar News Civic Body Dumps Garbage Outside Power Office Over ₹9 Lakh Bill Dispute MP News in Hindi
नगर परिषद ने बिजली विभाग के गेट पर डलवाया कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में बिजली विभाग और नगर परिषद के बीच की तनातनी इतनी बढ़ गई कि नगर परिषद ने बिजली विभाग के दफ्तर के मेन गेट पर ही कचरा फिंकवा दिया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग ने नगर परिषद से बकाया बिजली बिल का भुगतान करने को कहा था, जिससे नाराज होकर यह कदम उठाया गया।
Trending Videos


जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद शाहगढ़ पर पिछले 5 महीनों से विद्युत मंडल का 9 लाख 61 हजार रुपये का बिल बकाया है। बिजली विभाग ने इस बिल की वसूली के लिए नगर परिषद को नोटिस जारी किया था। जब बिल जमा नहीं हुआ, तो विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस कार्रवाई से बौखलाए नगर परिषद प्रशासन ने कथित तौर पर बदले की भावना से काम किया। मंगलवार सुबह जब बिजली विभाग के कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वारों पर तीन ट्रॉली सड़ा-गला कचरा फैला हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था और बदबू आ रही थी।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: MBBS में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, कानपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी, जल्द ही उज्जैन लाएंगे

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) रवि सोलंकी ने बताया कि फरवरी में ही नगर परिषद को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में इस बात का भी उल्लेख था कि नगर परिषद द्वारा कुछ अवैध मोटरें भी चलाई जा रही हैं। कनिष्ठ अभियंता का आरोप है कि सीएमओ विनय मिश्रा ने इस पत्र का कोई लिखित जवाब नहीं दिया और व्यक्तिगत द्वेष के चलते दफ्तर के सामने कचरा डलवा दिया।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
दफ्तर के सामने कचरा फेंके जाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार जी.सी. राय मौके पर पहुंचे। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता रवि सोलंकी और स्थानीय पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी भी मौजूद रहे। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है कि आखिर सरकारी दफ्तर के सामने इस तरह कचरा फेंकने का आदेश किसने दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed