सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   BJP Councillor Shot Dead in Datia Over Old Rivalry MP News in Hindi

Datia News: पुरानी रंजिश में भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूनकर फरार हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

आज सवेरे बीच चौराहे अज्ञात हमलावरों ने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और अचानक सामने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

BJP Councillor Shot Dead in Datia Over Old Rivalry  MP News in Hindi
भाजपा पार्षद को दिनदहाड़े गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह की शांत फिजा अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी और चौराहे पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल्लू कुशवाहा रोज की तरह सुबह टहलने के लिए सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर अचानक सामने आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Chhindwara News: सिमरिया बस हादसे के बाद अब सुधर रही हालत, 26 घायल डिस्चार्ज; कुछ की हालत अब भी गंभीर

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा वार्ड नंबर एक से भाजपा पार्षद थे और क्षेत्र में उनकी सक्रिय राजनीतिक पहचान थी। हालांकि उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। जानकारी के मुताबिक उन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी थी और करीब चार महीने पहले ही वे जमानत पर जेल से बाहर आए थे। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद आम लोगों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल सेवढ़ा चुंगी चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed