सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: BJP councilor Kallu Kushwaha shot dead, attacker absconds

Datia: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 31 Mar 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

कल्लू कुशवाहा को पूर्व पार्षद बालकिशन कुशवाहा की हत्या के मामले में दतिया न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। करीब 4 महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
 

Datia: BJP councilor Kallu Kushwaha shot dead, attacker absconds
घटना के बाद जुटी भीड़ व मृतक पार्षद कल्लू कुशवाहा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एमपी के दतिया जिले में मंगलवार सुबह कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सेवढ़ा चुंगी पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा पर 4-5 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश देखा जा रहा है।
Trending Videos


ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
जानकारी के अनुसार, पार्षद कल्लू कुशवाहा मंगलवार सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पार्षद सेवढ़ा चुंगी के पास पहुंचे, उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई। तीन गोलियां लगने के कारण पार्षद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानत पर जेल से आया था बाहर
इस हत्याकांड के तार एक पुरानी रंजिश से जुड़े बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मृतक कल्लू कुशवाहा खुद एक हत्या के मामले में दोषी थे। कल्लू कुशवाहा को पूर्व पार्षद बालकिशन कुशवाहा की हत्या के मामले में दतिया न्यायालय ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी। उम्रकैद की सजा होने के बाद कल्लू कुशवाहा को करीब 4 महीने पहले ही जमानत मिली थी, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए थे।


पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
वारदात के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है।


घटना के बाद मौके पर भीड़...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed