सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kolaras News: Youth beaten to death by girlfriend’s family, body dumped in drain; accused booked

MP: प्रेमी युगल ने फोन पर बनाई थी घर से भागने की योजना, देर रात परिजनों ने पकड़ा; युवक की पीट-पीटकर की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी का सपना और साथ जीने की चाह अधूरी रह गई। प्रेमी-युगल को घर से भागते हुए लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान लड़के को बंधक बनाकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। फिर शव को खेत में फेंक दिया। पढ़ें युवक के खात्मे की खौफनाक कहानी।

Kolaras News: Youth beaten to death by girlfriend’s family, body dumped in drain; accused booked
हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में अपनी प्रेमिका को घर से भगाने पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक का शव नाले के किनारे मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव निवासी 26 वर्षीय अर्जुन पाल का 20 वर्षीय स्थानीय युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवार इस रिश्ते से परिचित थे लेकिन अलग-अलग समाज के होने के कारण लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती शादी के लिए अड़ी हुई थी जबकि उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसकी जानकारी युवती ने अर्जुन को दी, जिसके बाद दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत अर्जुन पाल युवती को भगाने के लिए उसके हाईवे किनारे चंदोरिया मोजे के खेत में बने घर पहुंचा।

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर भाजपा में संभल नहीं रहा 'कुर्सी' कांड, सत्तन के घर पहुंचे कांग्रेसी, बोले- आप हमारे गुरु

अर्जुन ने अपने रिश्तेदार कल्ला पाल से मदद ली, जो कोलारस में एक फार्म हाउस पर रहकर खेती करता है। दोनों रात करीब 1 बजे युवती के घर के पास पहुंचकर उसका इंतजार करने लगे लेकिन इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई।

शव को खेत से करीब 100 मीटर दूर नाले में फेंककर फरार हो गए
परिजन मौके पर पहुंचे और अर्जुन व कल्ला को पकड़ लिया। कल्ला को धमकाकर वहां से भगा दिया गया, जबकि अर्जुन को पकड़कर घर ले जाया गया। वहां उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अर्जुन के शव को खेत से करीब 100 मीटर दूर नाले में फेंककर फरार हो गए।

प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
सुबह ग्रामीणों ने नाले के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान अर्जुन पाल के रूप में की। बताया गया है कि युवती का दादा भी थाने पहुंचा था और मारपीट की जानकारी दी थी।

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार कल्ला पाल की शिकायत पर प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती के पिता, दादा और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed