Viral Video: सिलिंडर कितना भरा कितना खाली, कैसे जानोगे कितनी गैस बची है, जांचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल
Viral Video: पूरे देश में गैस सिलिंडर को लेकर मची अफरातफरी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिलिंडर में कितनी गैस बची है, पता लगाने का अनोखा तरीका बताया गया है।
विस्तार
Life Hacks Viral Video: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध के चलते दुनिया के कई देश रसोई गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जिसे लेकर भारत में भी आम जनता बेहद परेशान है। पूरे देश में गैस सिलिंडर को लेकर मची अफरातफरी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिलिंडर में कितनी गैस बची है, पता लगाने का अनोखा तरीका बताया गया है।
Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि,सबसे पहले एक महिला गीले कपड़े से सिलिंडर को पोछती नजर आ रही है। पूरे सिलेंडर को गीले कपड़े से पोछने के बाद 2 मिनट का इंतजार करने को बोला जाता है। 2 मिनट के इंतजार के बाद गीले कपड़े से पोछे हुए सिलिंडर को दिखाया जाता है। जिसमें भरा हुआ सिलेंडर गीला सा ही रहेगा जबकि खाली वाला हिस्सा सूख जाएगा।
सिलेंडर में गैस जांचने के इस अनोखे तरीके के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @salve_6717 पर 27 फरवरी को शेयर किया गया था, जो अब देश में गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरातफरी के बीच फिर से जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 20 मिलियन यानी (2 करोड़) से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
Viral Video: बहन की शादी में भाइयों ने किया ऐसा धुआंधार डांस, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- क्या यह कानूनी है?
सोशल मीडिया पर इस मजेदार लाइफ हैक्स वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मेरी मम्मी तो देखकर ही बता देती हैं कि सिलिंडर अभी दो महीने ओर चलेगा।दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह से जांच ठीक से होगी या नहीं, ये नहीं पता लेकिन सिलेंडर की सफाई जरूर हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार बनाई गई है। amarujala.com इस हैक के रिजल्ट की गारंटी नहीं लेता है।
कमेंट
कमेंट X