{"_id":"69b7e60876609cfba30967b0","slug":"viral-video-girls-doing-their-homework-under-a-vegetable-cart-in-sabji-market-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: पढ़ने का जुनून, नहीं मिली जगह तो ठेले के नीचे बैठकर पढ़ने लगीं बच्चियां, सब्जी बाजार का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: पढ़ने का जुनून, नहीं मिली जगह तो ठेले के नीचे बैठकर पढ़ने लगीं बच्चियां, सब्जी बाजार का वीडियो वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पढ़ाई करती दो बच्चियां दिख रही हैं। सबसे खास बात यह है कि उन्हें जगह नहीं मिली, तो सब्जी के ठेले के नीच बैठकर वो पढ़ने लगीं।
पढ़ने का जुनून, नहीं मिली जगह तो ठेले के नीचे बैठकर पढ़ने लगीं बच्चियां
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: शिक्षा हर किसी के जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। इससे व्यक्ति को ज्ञान और समझ मिलता है। साथ ही सही-गलत की पहचान कर सकता है। शिक्षा से इंसान का जीवन बेहतर बनता है और समाज के विकास में योगदान देता है। व्यक्ति को शिक्षा आत्मनिर्भर बनाती है।शिक्षा सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं होती, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिकता भी सिखाती है।
Trending Videos
वर्तमान समय में हर किसी के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने में शिक्षा का बहुत योगदान है। सरकारें भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं, ताकि लोग बेटियों को पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा के महत्व को समझाया है। वीडियो में कुछ बेटियां दिख रही हैं। वो ऐसी स्थिति में पढ़ाई कर रही हैं, जिसे देखकर शिक्षा के महत्व को समझा जा सकता है। उन्होंने साबित कर दिखाया है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, लेकिन पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।
View this post on Instagram
Video: शिकार के लिए मोर को दौड़ा रहा था टाइगर, तभी बीच में आ जाता है नन्हा हिरण और फिर, देखकर हो जाएंगे भावुक
वीडियो देखकर आप हो जाएंगे भावुक
वायरल वीडियो में सब्जी बाजार दिख रहा है। सब्जी के ठेले लगे हैं और महिलाएं सब्जी खरीद रही है। इस दौरान कैमरे में एक ऐसा नजारा कैद हो जाता है, जो हर किसी के लिए बेहद खास है। दरअसल, दो बच्चियां सब्जी के ठेले के नीचे बैठकर अपने स्कूल का काम कर रही हैं। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं। गरीबी के आगे कलम नहीं झुकती और पढ़ाई कही भी की जा सकती है।
LPG Cylinder: सोने की दुकान पर मिलेगी गैस, एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nimavatnikhil नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया जा रहा है। तीन दिन पहले शेयर किए गए वायरल वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 1.9 लाख ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि महलों में रहने वालों के बच्चे शिकायतें कर रहे हैं और गरीब बच्चे झोपडी में भी तकदीर बना रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X