{"_id":"69b80682020ff95d3a01130f","slug":"viral-video-rohtas-dulha-saanp-gift-groom-receives-live-snake-as-wedding-gift-from-friend-snake-news-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शादी में दोस्त ने तोहफे में दिया जहरीला सांप, मिठाई का डिब्बा खोलते ही दूल्हे की हालत हुई खराब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शादी में दोस्त ने तोहफे में दिया जहरीला सांप, मिठाई का डिब्बा खोलते ही दूल्हे की हालत हुई खराब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: बिहार के रोहतास जिले में एक शख्स ने शादी में अपने दोस्त को गिफ्ट में कुछ ऐसा दिया, जिससे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी में दोस्त ने तोहफे में दिया जहरीला सांप, मिठाई का डिब्बा खोलते ही दूल्हे की हालत हुई खराब
- फोटो : X
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: दोस्ती की शादी में लोग कई तरह के तोहफा देते हैं, लेकिन कभी-कभी गिफ्ट में हैरान चीजें दे देते हैं। अब एक ऐसा ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने मित्र को तोहफे में कुछ दिया है कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
यह वीडियो बिहार के रोहतास जिले का है। जिले राजपुर में संजीत कुमार नाम के युवक की शादी थी। दोस्त गौतम कुमार ने उसे एक मिठाई का डिब्बे देता है, जिसे खोलते ही दूल्हा कांप जाता है। दरअसल,मिठाई के डिब्बे में जिंदा सांप रखा हुआ था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सभी के सामने जब दूल्हे ने मिठाई के डिब्बे को खोला, तो उसमें जिंदा सांप देखकर डर गया। घबराकर डिब्बे को दोस्त की गोद में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन है दूल्हें का दोस्त गौतम
दरअसल, दूल्हे के करीबी दोस्त गौतम कुमार ने यह मजाक किया था। वह जहरीले सांपों को पकड़ता है। उसने गांव में एक एक सांप को पकड़ा और मिठाई के डिब्बे में पैककर दोस्त को शादी में तोहफे के तौर पर दे दिया। अब यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।
Weird News: 12 साल जंगल में रहा लड़का और भेड़ियों के बीच पला-बढ़ा, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
शादी में दूल्हे को दिया तोहफा, डिब्बा खोलते ही निकला जिंदा सांप दूल्हे की हालत हुई खराब pic.twitter.com/Fa2SwVHbHe
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) March 16, 2026
डिब्बे में सांप को देखते ही वहां पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बाद में लोगों को पता चला कि यह मजाक है, तो उन्होंने राहत की सांस ली। शादी में दोस्त गिफ्ट के नाम कई मजाक करते हैं, लेकिन यह बिल्कुल अनोखा मामला है।
Viral Video: सिलिंडर कितना भरा कितना खाली, कैसे जानोगे कितनी गैस बची है, जांचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- आस्तीन के सांप ऐसे ही मित्रों को बोला जाता है। वायरल वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।
कमेंट
कमेंट X