सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   man raised by wolves in a cave for 12 years

Weird News: 12 साल जंगल में रहा लड़का और भेड़ियों के बीच पला-बढ़ा, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Boy Raised By Wolves: एक लड़का 12 साल तक जंगल में जानवरों के साथ रहा है। जब वह तीन साल का था, तभी उसकी मां का निधन हो गया है। अब इस शख्स की उम्र 72 साल है। 

man raised by wolves in a cave for 12 years
12 साल जंगल में रहा लड़का और भेड़ियों के बीच पला-बढ़ा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Boy Raised By Wolves: दुनिया में कई लोगों की कहानियां फिल्म या किताबों की तरह होती हैं। उनके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी ही कहानी मार्कोस रोड्रिगेज पंतोजा की है, जिन्हें स्पेन का मोगली कहा जाता है। वह 12 साल तक पहाड़ों की एक गुफा में भेड़ियों के बीच रहे। अधिकारियों को जंगल में नंगे पांव घूमते हुए मिले थे। वो इंसानों की भाषा नहीं बोलते थे, बल्कि आवाजें निकालकर बात करते थे। 

Trending Videos


मार्कोस रोड्रिगेज पंतोजा जब सिर्फ तीन साल के थे, तो उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनके पिता दूसरी महिला के साथ रहते थे। कुछ समय बीत जाने के बाद उनके स्पेन के सिएरा मोरेना पहाड़ों में एक बकरी चराने वाले व्यक्ति के पास छोड़कर आ गए। बकरी चराने वाला उन्हें आग जलाने और काम करने सिखाता था, लेकिन वो एक दिन अचानक लापता हो गया। उस समय मार्कोस सिर्फ सात साल के थे और वो पहाड़ों में अकेले रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़ियों के साथ रहने का सच

अकेले रह गए मार्कोस रोड्रिगेज पंतोजा का साथ जानवरों ने दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मार्कोस ने बताया कि एक दिन वह एक गुफा में पहुंच गए, जहां भेड़ियों के बच्चे थे। वहां पर वह उनके साथ खेलते-खेलते सो गए।  उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में उनकी मां खाना लेकर आई। उसे देखकर मार्कोस डर गए, लेकिन मादा भेड़ियां बच्चों को खिलाने के बाद उनके सामने भी मांस का टुकड़ा दे दिया। धीरे-धीरे वह भेड़ियों के साथ ही रहने लगे और उन्हें परिवार मान लिया। 

Viral Video: देवभूमि उत्तराखंड के त्योहार फूलदेई के कायल हुए आनंद महिंद्रा, खूबसूरत पोस्ट शेयर कर कही ये बात

जंगल में जानवरों से जीना सीखा

जंगल में मार्कोस ने जानवरों के साथ रहना और खाना सीखा। वह गुफा में चमगादड़ों, सांपों और हिरणों के बीच रहते थे। जानवर परिवार और दोस्त बन गए। वह भूल गए थे कि इंसान कैसे बोलते हैं और सिर्फ संकतों और आवाज में बात करते थे।  उस समय को याद कर वो सबसे ज्यादा खुश होते हैं।

Viral Video: सिलिंडर कितना भरा कितना खाली, कैसे जानोगे कितनी गैस बची है, जांचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल

इंसानों से रहते हैं नाराज 

एक छोटे से घर में रहने वाले 72 साल के मार्कोस कहना है कि इंसानों के समाज में सिर्फ धोखा मिला है और लोगों ने उनका फायदा उठाया है। उनका कहना है किई बार उन्होंने पहाड़ों में वापस जाने की कोशिश की, लेकिन भेड़िए अब उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed