फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Hundreds of Human Teeth Found Hidden Inside a 100-Year-Old House Owner Left Shocked

100 साल पुराने घर में छिपा था खौफनाक राज, सफाई करने पहुंचा मालिक तो उड़ गए होश

Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

Viral Video: एक शख्स ने बड़े शौक से 100 साल पुराना घर खरीदा था, लेकिन उसे क्या पता था कि इस घर की अटारी में ऐसा खौफनाक राज छिपा है, जिसे देखकर उसके होश उड़ जाएंगे। सफाई के दौरान उसे सैकड़ों इंसानी दांत मिले। अब वह खुद समझ नहीं पा रहा कि आखिर ये दांत वहां किसने और क्यों रखे थे।
 

विज्ञापन
Hundreds of Human Teeth Found Hidden Inside a 100-Year-Old House Owner Left Shocked
पुराना घर खरीदना पड़ा भारी! - फोटो : AI

विस्तार

अगर आप कोई 100 साल पुराना घर खरीदते हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपको उसमें कुछ पुरानी और खास चीजें मिलने की उम्मीद होगी। मसलन कोई एंटीक घड़ी, पुरानी तस्वीरें या फिर पुराने जमाने के सिक्के। ऐसी चीजें मिल जाएं तो किसी के लिए भी यह किसी खजाने से कम नहीं होगा। लेकिन जरा सोचिए कि आपको अपने नए घर में खजाने की जगह इंसानी दांतों का ढेर मिल जाए तो क्या होगा? जाहिर है, यह नजारा किसी के भी होश उड़ा सकता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ, जब उसने अपने 100 साल पुराने घर की अटारी की सफाई शुरू की। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स की यह अजीबोगरीब कहानी चर्चा में है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने करीब 100 साल पुराना मकान खरीदा था। वह पिछले चार साल से इस घर में रह रहा था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन घर के ऊपरी हिस्से यानी अटारी की सफाई और मरम्मत के दौरान उसे ऐसा कुछ मिला, जिसकी उसने सपने में भी कल्पना नहीं की थी।
विज्ञापन


अटारी में छिपा था ऐसा खौफनाक राज
घर की सफाई करते समय शख्स की नजर एक छिपी हुई जगह पर पड़ी। जब उसने वहां रखी चीजों को देखा तो उसके होश उड़ गए। वहां एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों इंसानी दांत पड़े हुए थे। इतने सारे दांत एक साथ देखकर वह बुरी तरह घबरा गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किसी ने इतने सारे दांत घर की अटारी में क्यों छिपाकर रखे थे। शख्स के मुताबिक, वह पिछले चार साल से इस मकान में रह रहा है, लेकिन इससे पहले कभी उसकी नजर इन दांतों पर नहीं पड़ी थी। उसे इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि उसके घर के ऊपरी हिस्से में ऐसा कुछ छिपा हुआ है। अब इस खोज के बाद वह काफी परेशान है और सोच रहा है कि आखिर इन दांतों का क्या किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मालिक को भी नहीं पता था राज
इस अजीबोगरीब खोज के बाद शख्स ने मकान के पुराने मालिक से भी बात की। बातचीत में पता चला कि पुराने मालिक ने साल 2025 में यह मकान खरीदा था। उससे पहले इस घर को किराये पर दिया जाता था। हैरानी की बात यह है कि पुराने मालिक को भी इन दांतों के बारे में जानकारी थी, लेकिन उसे भी नहीं पता था कि ये दांत आखिर कहां से आए और इन्हें यहां किसने रखा था। फिलहाल, शख्स ने अटारी के उस हिस्से को छोड़ दिया है और घर के पुराने इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इन दांतों के पीछे की असली कहानी अब तक सामने नहीं आई है। यही वजह है कि यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed