फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: IPS officer Anurag Sujania has resigned; he was recently removed from his post as SP of Sagar.

एमपी: सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद आईपीएस सुजानिया का इस्तीफा, सीएम की पुलिस मुख्यालय में बैठक

Tue, 03 Nov 2026 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Nov 2026 05:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। मुख्यमंत्री आज पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
MP: IPS officer Anurag Sujania has resigned; he was recently removed from his post as SP of Sagar.
अनुराग सुजानिया एसपी सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राज्य सरकार ने चार दिन पहले ही उन्हें सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाया था। पद से हटाए जाने के चार दिन बाद आईपीएस अधिकारी सुजानिया ने सोमवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा। उन्होंने सेवा छोड़ने के पीछे अपनी व्यक्तिगत वजह बताई है।
विज्ञापन


2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनुराग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें एक बेहतर पुलिस अफसर मानाजाता है, लेकिन सागर एवं मुरैना में बतौर एसपी रहते जहरीली शराब कांड में हुई मौतों के कारण वह चर्चा में रहे हैं। मुरैना में 2021 में जहरीली शराब कांड में 24 से ज्यादा मौतें हुई थीं, वहीं सागर में 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। मुरैना की जांच में पुलिस संरक्षण में शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ था। राज्य सरकार ने हाल में, उनके साथ सागर में कलेक्टर को भी हटा दिया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री करेंगे मुख्यालय में बैठक
आईपीएस अधिकारी के त्यागपत्र देने के इस मामले के सामने आते ही राज्य सरकार प्रशासनिक रूप से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री आज शाम पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) पहुंचेंगे, जहां वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले सरकार द्वारा पदमुक्त किए गए सागर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया का अचानक त्यागपत्र देना प्रशासनिक क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री की आज शाम पुलिस मुख्यालय में होने वाली बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed