फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rahul-gandhi-fulfills-promise-indore-student-priyanka-sengar-eye-treatment-delhi

मध्य प्रदेश: बचपन में आंख में गिरा था चूना, राहुल गांधी ने छात्रा को दिल्ली बुलाकर कराया इलाज

Tue, 03 Nov 2026 11:00 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:00 PM IST
सार

राहुल गांधी ने इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की छात्रा प्रियंका सेंगर से किया वादा पूरा किया। बचपन में आंख में चूना गिरने से परेशान प्रियंका का परिवार आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाया था। राहुल गांधी ने उसे दिल्ली बुलाकर उसकी आंख का इलाज कराया।

विज्ञापन
rahul-gandhi-fulfills-promise-indore-student-priyanka-sengar-eye-treatment-delhi
राहुल गांधी। फाइल - फोटो : Archive

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की एक छात्रा से किया अपना वादा पूरा किया है। इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने अपनी आंखों की समस्या के बारे में राहुल गांधी को बताया था। इसके बाद राहुल गांधी ने उसे दिल्ली बुलाकर उसका इलाज कराया। कांग्रेस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आपको इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम याद होगा, जहां छात्रा प्रियंका सेंगर ने राहुल गांधी को अपनी आंखों की समस्या के बारे में बताया था। बचपन में आंख में चूना गिरने के कारण उसे परेशानी हुई थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका था।"

विज्ञापन

सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रियंका से किए गए वादे को पूरा करते हुए राहुल गांधी ने उसे दिल्ली बुलाया और उसकी आंख का इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

कांग्रेस नेता ने एक्स पर प्रियंका का एक वीडियो भी साझा किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "धन्यवाद, राहुल भैया जी।" वीडियो में छात्रा मुस्कुराते हुए विमान की खिड़की से आसमान की ओर देखती नजर आ रही है।

बता दें कि 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई विद्यार्थियों को मंच पर बुलाया था। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और अन्य मुद्दों से जुड़ी अपनी समस्याएं उनके सामने रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed