Viral Video: अमेरिका में भारतीय शख्स की कमाई सुन लोगों के उड़े होश, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क में काम करने वाले एक भारतीय शख्स का इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में जब उसकी
सालाना सैलरी सामने आई तो कंटेंट क्रिएटर के भी होश उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Product Manager Annual Salary Viral Video: न्यूयॉर्क कमाई और नौकरी के अवसरों का सबसे बड़ा वैश्विक केंद्र है। न्यूयॉर्क शहर अक्सर उन लोगों को आकर्षित करता है जो मेहनत और तरक्की की राह चुनते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय टेक प्रोफेशनल शख्स का इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में जब उसकी सालाना सैलरी सामने आई तो कंटेंट क्रिएटर के भी होश उड़ गए।
Viral Video: शख्स को साड़ी पहनकर डांस करती भारतीय महिला पर पोस्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो में भारतीय शख्स बताता है कि वह न्यूयॉर्क की एक वायरलेस कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर काम करता है। उसके पास टेक इंडस्ट्री में करीब 10 साल का अनुभव है और वह पिछले 6 वर्षों से अपनी मौजूदा कंपनी से जुड़ा हुआ है। इसके बाद कंटेंट क्रिएटर उसकी सैलरी का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले वह 1.5 लाख डॉलर सालाना आय का अनुमान लगाते हैं, लेकिन जवाब मिलता है कि कमाई इससे ज्यादा है। फिर 2 लाख डॉलर का आंकड़ा सामने आता है, लेकिन शख्स फिर भी कहता है कि उसकी आय इससे अधिक है।
आखिरकार वीडियो में खुलासा होता है कि भारतीय प्रोफेशनल की सालाना सैलरी करीब 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2.1 करोड़ रुपये) है। यह आंकड़ा सुनते ही कंटेंट क्रिएटर हैरान रह जाता है और पूछ बैठता है कि, इतनी बड़ी रकम का आखिर करते क्या हो? इस सवाल के जवाब में भारतीय शख्स कहता है कि, वह अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा शेयर बाजार और रियल एस्टेट जैसे निवेश विकल्पों में भी लगाते हैं।
Viral Video: घर की पानी की टंकी में छिपे थे 27 सांप, हरिद्वार का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: तोते के पिंजरे में घुसा सांप, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें वीडियो
वीडियो के अंत में भारतीय शख्स युवाओं को एक खास सलाह भी देते हैं, कि जिस काम से प्यार हो, उसी क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए। लगातार नई चीजें सीखना और खुद को बेहतर बनाते रहना ही लंबे समय में सफलता दिलाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर पियूष मूंगा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- हम अमेरिका के न्यूयॉर्क में बड़े काम कर रहे एक मशहूर टेक्नी से मिले। वीडियो को अबतक कई लोगों ने देखा और पसंद भी किया है।
वीडियो देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतनी बड़ी सैलरी वर्षों के अनुभव, कौशल और लगातार सीखने का नतीजा है, तो वहीं कई यूजर्स ने भारतीय प्रोफेशनल की सफलता की तारीफ की।