सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Private jet crashes bursts into flames during emergency landing 2 dead Viral Video

Plane Crash: जमीन से टकराते ही विमान बना आग का गोला, भयानक हादसे का लाइव वीडियो वायरल, इतने लोगों की गई जान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Private Plane Crash: सोशल मीडिया पर डोमिनिकन रिपब्लिक में हुए एक भयानक विमान हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 

Private jet crashes bursts into flames during emergency landing 2 dead Viral Video
जमीन से टकराते ही विमान बना आग का गोला, भयानक हादसे का लाइव वीडियो वायरल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Private Plane Crash: सोशल मीडिया पर दिल को दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में घटी एक घटना का यह वीडयो है। यहां पर एक निजी विमान अचानक हवा में बेकाबू हो गया और नीचे जमीन पर गिर गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छोटा निजी विमान अपनी रूटीन उड़ान पर था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक आसमान में ही विमान का संतुलन बिगड़ने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि विमान हवा में लड़खड़ाने लगता है। पायलट ने विमान को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरदार धमाके के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए

संतुलन खोने के बाद विमान तेजी से जमीन पर गिर गया। चश्मदीदों ने बताया कि यह सभी इतना तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। एक खुले स्थान पर विमान क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा विमान आग के गोले में बदल गया। हादसे के बाद चारों तरफ धुंआ फैल गया और चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन

 

Video: मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल, मासूमियत ने जीता दिल

इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे की पुष्टि की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Viral: चलती थार की छत पर बारातियों के स्टंट का वीडियो वायरल, निकाह बार-बार नहीं होता कहने वाला दूल्हा गिरफ्तार

कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा

हादसे के समय वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिर्फ कुछ सेकेंड में विमान आग का गोल बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed