फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे विशालकाय मगरमच्छ, जो डायनासोर को भी मारकर खा जाते थे

Tue, 21 Apr 2020 10:50 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 Apr 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Largest Prehistoric Crocodile Ever Sarcosuchus who had eats dinosaurs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ये तो आप जानते ही होंगे कि करोड़ों साल पहले धरती पर डायनासोर और मैमथ जैसे विशालकाय जीव-जंतु रहा रहते थे। इन विशालकायों जानवरों के अवशेष जगह-जगह मिलते रहते हैं, जिससे उनकी विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैमथ और डायनासोर के काल में विशालकाय मगरमच्छ भी रहा करते थे, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो इतने खतरनाक थे कि डायनासोर तक को मारकर खा जाते थे। 

Largest Prehistoric Crocodile Ever Sarcosuchus who had eats dinosaurs
सारकोसुकस के अवशेष - फोटो : Social media

इस विशालकाय मगरमच्छ की प्रजाति का नाम सारकोसुकस है। ये आज के मगरमच्छों की तुलना में कई गुना अधिक भारी और बड़े थे। इनकी लंबाई 9.5 मीटर यानी 31 फीट के आसपास हुआ करती थी जबकि इनका वजन चार टन यानी 3600 किलो से भी ज्यादा हुआ करता था। 

Largest Prehistoric Crocodile Ever Sarcosuchus who had eats dinosaurs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इन विशालकाय मगरमच्छों की आंखें दूरबीन जैसी होती थीं और वो रात को भी अपने शिकार को आसानी से देख सकते थे। इनके ऊपर के जबड़े में 35 दांत जबकि नीचे के जबड़े में 31 दांत होते थे। माना जाता है कि अपने विशालकाय जबड़े में दबाकर वो इंसान की 100 से ज्यादा हड्डियां एक साथ तोड़ सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Largest Prehistoric Crocodile Ever Sarcosuchus who had eats dinosaurs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शोधकर्ताओं के मुताबिक, सारकोसुकस कम उम्र में तो मछलियों को अपना शिकार बनाते थे, लेकिन बड़े हो जाने के बाद खतरनाक और विशालकाय डायनासोर को ही अपना शिकार बना लेते थे। शोधकर्ता बताते हैं कि पूरी तरह विकसित हो जाने के बाद ये मगरमच्छ किसी बड़े थेरोपॉड डायनासोर की भी गर्दन तोड़ने की भी क्षमता रखते थे। 

विज्ञापन
Largest Prehistoric Crocodile Ever Sarcosuchus who had eats dinosaurs
सारकोसुकस के अवशेष - फोटो : Social media

1950 के दशक में इस विशालकाय मगरमच्छ के बारे में पहली बार इंसानों को तब पता चला जब अल्बर्ट फिलिक्स नाम के एक फ्रेंच शोधकर्ता को सहारा के रेगिस्तान में इसके सिर और दांत जैसे कई नमूने हाथ लगे। इसके बाद यह माना गया कि ये विशालकाय जीव उत्तरी अफ्रीका के घने जंगलों में रहा करते थे, जो अब सहारा रेगिस्तान में बदल चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed