फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Leopard Attacked Dog In Split Of Second And Took Away In Front Of Everyone In Gujarat viral video

तेंदुए की खौफनाक फुर्ती, पलक झपकते ही कुत्ते पर किया हमला और लोगों के बीच से उठा ले गया, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 18 Oct 2026 02:29 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 18 Oct 2026 02:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर गुजरात के जूनागढ़ में भवनाथ तलहटी स्थित प्रेरणाधाम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर तेंदुआ एक कुत्ते पर हमला करता है और लोगों के बीच से उठा ले जाता है। 

विज्ञापन
Leopard Attacked Dog In Split Of Second And Took Away In Front Of Everyone In Gujarat viral video
तेंदुए की खौफनाक फुर्ती, पलक झपकते ही कुत्ते पर किया हमला और लोगों के बीच से उठा ले गया - फोटो : एक्स

विस्तार

तेंदुआ अपनी बनावट और तेज नजर नजर की वजह से जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों में शामिल है। हालांकि, उसकी असली ताकत सिर्फ दौड़ने की रफ्तार में नहीं है, बल्कि अचानक हमला करने, ऊंचे पेड़ों पर चढ़ने और पलक झपकते ही शिकार को दबोचने की क्षमता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों गुजरात से सामने आए एक वीडियो में तेंदुए की यही फुर्ती देखने को मिली है। वीडियो में तेंदुआ एक छोटे कुत्ते पर झपट्टा मारता दिख रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। बताया गया है कि यह खौफनाक घटना गुजरात के जूनागढ़ में भवनाथ तलहटी स्थित प्रेरणाधाम की है। वीडियो में तेंदुए की तेजी और शिकार करने के अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग एक स्थान पर बैठे हैं, तो वहीं पास में एक कुत्ता टहल रहा है। इस दौरान तेंदुआ कुत्ते पर नजर रखे हुए था। 
विज्ञापन


वहां पर मौजूद लोगों को बिल्कुल इसकी भनक तक नहीं थी कि आसपास कोई शिकारी जानवर मौजूद है। तभी तेंदुआ अचानक तेजी से आता है और कुत्ते पर हमला कर देता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि पहली नजर में वीडियो देखने वाले लोग भी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर हुआ क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर झाड़ू बेचने वाला पिता बना बेटी का हेयर स्टाइलिस्ट, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें


कुछ समय बाद जब घटना साफ नजर आती है, तब तेंदुए की खतरनाक फुर्ती का अंदाजा लगता है। सिर्फ कुछ सेकेंड में शिकार पर झपट्टा मारने की उसकी क्षमता इस वीडियो को और भी खतरनाक बना देती है।

क्या है मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स? जिसे ईरान पर गिरा सकता है अमेरिका

तेंदुआ अपनी फुर्ती, ताकत और शिकार करने की खास रणनीति के लिए जाना जाता है। तेंदुए के दौड़ने की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, शिकार के दौरान इसकी सबसे बड़ी ताकत अचानक हमला करना, सही मौके का इंतजार करना और बेहद तेजी से अपने शिकार को पकड़ना है। इन खूबियों की वजह से इसे जंगल के सबसे कुशल शिकारियों में गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed