Viral Video: बाइक रोकते ही सामने आ गया मौत का साया, अंधेरे में छिपा था शेर, अचानक झपटा तो मची चीख-पुकार
Viral: रात में सड़क किनारे बाइक रोकना तीन युवकों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अंधेरे में मौजूद शेर ने बाइक सवारों पर अचानक हमला कर दिया। कार सवार ने पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रात का सन्नाटा, सड़क पर दौड़ती गाड़ियां और राहगीरों की आवाजाही सब कुछ नॉर्मल नजर आ रहा था। लेकिन इसी बीच सड़क किनारे बाइक रोकना तीन युवकों के लिए ऐसा खौफनाक अनुभव बन गया, जिसे वे शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाइक रोकते ही अंधेरे में छिपे एक शेर ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
अंधेरे में नजर आईं चमकती आंखें
वायरल वीडियो रात के समय का बताया जा रहा है। सड़क पर गाड़ियां लगातार गुजर रही थीं और लोग भी अपने-अपने रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान एक कार सवार की नजर सड़क किनारे कुछ अजीब सी हलचल पर पड़ी। उसने कार रोक दी और उस तरफ कैमरा करके वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कैमरा जैसे ही अंधेरे की तरफ गया, वहां दो चमकती हुई आंखें दिखाई दीं। पहली नजर में ये आंखें किसी बड़े जंगली जानवर, खासकर शेर जैसी नजर आ रही थीं। कार सवार शायद इस खतरे को समझ चुका था, लेकिन तभी दूसरी तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए।
View this post on Instagram
चिल्लाता रहा कार सवार
सबसे डरावना पल तब आया जब युवकों ने उसी जगह बाइक रोक दी, जहां कुछ देर से हलचल नजर आ रही थी। कार में बैठे व्यक्ति ने उन्हें खतरे से आगाह करने की कोशिश की। वह जोर से चिल्लाकर बाइक सवारों से साइड में देखने के लिए कहता सुनाई देता है। लेकिन युवकों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही अंधेरे में मौजूद शेर उनकी तरफ झपटा। वीडियो में शेर को दहाड़ते और युवकों पर हमला करते देखा जा सकता है। अचानक हुए इस हमले से तीनों घबरा गए और वहां से बचकर निकलने की कोशिश करने लगे।
बाइक सवारों की निकल पड़ी चीख
गनीमत रही कि युवक समय रहते वहां से दूर हो गए और वायरल वीडियो के मुताबिक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। कुछ ही सेकंड में नॉर्मल नजर आ रही सड़क पर ऐसा मंजर बन गया कि बाइक सवारों की चीख निकल गई।
वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। घटना देखकर जहां कई लोग हैरान हैं, वहीं कुछ ने अपने अंदाज में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें भी बाइक वहीं रोकनी थी क्या।' दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, 'इनका चालान काटने के लिए शेर वहां खड़ा था।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मेरी तो रूह ही कांप गई।'