Reseach On Seahorses: प्राकृतिक दुनिया इतनी खूबसूरत है कि वह किसी को भी दीवाना बना सकती है। हालांकि यह दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। अभी तक आपने यही सुना होगा कि एक मादा जीव ही बच्चे को जन्म देता है, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी नर जीव है जो बच्चों को जन्म देता है। इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।
Seahorses: मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर समुद्री घोड़े के पूंछ में मादा स्तनधारियों के गर्भाशय के समान एक थोली होती है जिसमें वह बढ़ते भ्रूणों को सेते हैं। इसमें एक तरह का प्लेसेंटा रहता है और यह विकसित होने वाले भ्रूण से जुड़ा रहता है। नर समुद्री घोड़े स्तनधारियों के आनुवंशिक गुणों से बच्चों को पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है। लेकिन इस रिसर्च में बताया गया है कि नर समुद्री घोड़े में अद्वितीय शरीर संरचना होती है जिसका इस्तेमाल वो बच्चों को जन्म देने के समय करते हैं।
समुद्री घोड़े और पाइपफिश पर रिसर्च करने वाले शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रिसर्च से आने वाले समय में बायोमेकेनिकल और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल की स्टडी में काफी मदद मिल सकती है। इससे इनके द्वारा मांसपेशियों को सक्रिय करने वाले आवश्यक बल की जांच की जा सके।
बच्चों को जन्म देने की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है। इस प्रक्रिया के तहत मादा गर्भवती जीवों में ऑक्सीटोसिन हार्मोन द्वारा नियंत्रित की जाती है। ऑक्सीटोसिन से स्तनधारियों और सरीसृपों के गर्भाशय की चिकनी मांसपेशियों में संकुचन बढ़ता है जिससे प्रसव पीड़ा होती है।
इस नई रिसर्च में शोधकर्ताओं को हैरान करने वाली जानकारी मिली है। शोधकर्ताओं ने समुद्री घोड़े को ऑक्सीटोसिन के संपर्क में लाया, तो खुलासा हुआ कि समुद्री घोड़े की प्रसव पीड़ा मादा स्तनधारियों की तरह ही होती है। चिकनी पेशी, कंकाल की पेशी और हृदय की मांसपेशियां प्रसव पीड़ा में शामिल होती हैं।