{"_id":"631588cc8c97ca01c047866e","slug":"india-vs-pakistan-asia-cup-t20-super-4-match-photos-and-moments-virat-kohli-rishabh-pant-rohit-sharma-arshdeep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: रोहित ने पंत-अर्शदीप की लगाई क्लास, फिफ्टी लगाने के बाद भावुक कोहली ने चूमी जर्सी, देखें 15 PHOTOS","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: रोहित ने पंत-अर्शदीप की लगाई क्लास, फिफ्टी लगाने के बाद भावुक कोहली ने चूमी जर्सी, देखें 15 PHOTOS
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:07 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 19.5 ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला। आखिरी तीन ओवर में तो नतीजा किसी ओर भी जा सकता था, लेकिन पाकिस्तान ने संभल कर खेलते हुए जीत दर्ज की। आइए मैच के 15 खास पल तस्वीरों में देखते हैं...
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जहां पाकिस्तान ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है, वहीं भारत को अब सुपर-4 के अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इस मैच में कई ऐसे पल आए जिसका फैन्स ने जमकर लुत्फ उठाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 19.5 ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच के 15 खास पल तस्वीरों में देखते हैं...
Trending Videos
2 of 15
रोहित शर्मा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत आक्रामक रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 54 रन जोड़े। पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए अच्छी दिख रही थी, लेकिन भारत के छह बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए। छठे ओवर में रोहित बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 16 गेंदों में 28 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर खुशदिल शाह की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अच्छे टच में दिख रहे केएल राहुल भी खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे। राहुल 20 गेंदों में 28 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर नवाज को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
जर्सी चूमते विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में भी विराट ने फिफ्टी लगाई थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 32वां अर्धशतक रहा। कोहली ने 44 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। वह आखिरी ओवर में आउट हुए।
4 of 15
पंत की क्लास लगाते रोहित शर्मा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार से भारत को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी नवाज की गेंद पर आसिफ अली को कैच थमा बैठे। सूर्या 10 गेंदों में 13 रन बना सके। दिनेश कार्तिक की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 गेंदों में 14 रन बनाकर शादाब की गेंद पर आसिफ को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में पंत की क्लास लगाते दिखे।
विज्ञापन
5 of 15
रवि बिश्नोई ने आखिरी दो गेंदों पर चौका लगाया। फखर जमान से मिसफील्डिंग हुई और उन्होंने एक कैच भी छोड़
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तब पाकिस्तान की फील्डिंग कई मौकों पर निराशाजनक रही। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में रवि बिश्नोई ने दो चौके जमाए। ये दोनों गेंदें आसानी से रोकी जा सकती थी, लेकिन फखर जमान चूक गए। उस समय गेंदबाजी कर रहे हारिस रऊफ ने तो अपना सिर पकड़ लिया। कप्तान बाबर आजम भी परेशान दिख रहे थे। आखिरी गेंद पर फखर ने कैच ड्रॉप किया और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।