सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   moonwalks in the air viral skydiving video maja kuczynska gravity viral video

Viral Video: हवा में चलती लड़की का वीडियो वायरल, आसमान में मूनवॉक देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 16 Jun 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर महिला एथलिट माजा कुचिन्स्का का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह आसमान में चली हुई दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो जमीन पर आराम से चल रही हों। 

moonwalks in the air viral skydiving video maja kuczynska gravity viral video
हवा में चलती लड़की का वीडियो वायरल, आसमान में मूनवॉक देखकर यकीन करना होगा मुश्किल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई हैरतअंगेज स्टंट वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद पहली बार यकीन करना मुश्किल है। इस एक महिला एथलीट हवा में इस तरह मूव्स कर रही हैं, मानो जमीन पर आराम से चल रही हों। उनके शानदार संतुलन और बॉडी कंट्रोल ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। 



इस महिला एथलिट का नाम माजा कुचिन्स्का है। यह पोलैंड की प्रसिद्ध एरियल एथलीट और वर्ल्ड चैंपियन स्काईडाइवर हैं। इनडोर स्काईडाइविंग की दुनिया में माजा कुचिन्स्का नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाल चलते हुए वीडियो हुआ वायरल 

वायरल वीडियो में माजा कुचिन्स्का आसमान में हवा के बीचोबीच अद्भुत करतब कर रही है, मानो वो जमीन आराम से चल रही हों। उनके बॉडी कंट्रोल को देखकर लोग हैरान हैं। तेज हवाओं के बीच खुद को ऐसे बैलेंस करना और ऐसा लगना कि वो आसमान में तैर नहीं, बल्कि चल रही हैं, वाकई किसी जादू की तरह है। 
विज्ञापन


Viral: अफगानिस्तान में अभी भी मिल रही ये खास चीज, भारत में लगभग हो चुकी गायब, आप जानकर भी नहीं करेंगे यकीन  



क्या है उनके इस अद्भुत कला का राज?

कई लोगों को लग सकता है कि यह वीडियो एडिटिंग या विजुअल इफेक्ट्स का है, लेकिन ऐसा नहीं है। इनडोर स्काईडाइविंग के दौरान नीचे से आने वाली तेज हवा शरीर को ऊपर बनाकर रखती है। इस दौरान संतुलन को बनाकर रखना और सटीक मूवमेंट करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। माजा कुचिन्स्का वर्षों के अभ्यास और असाधारण बॉडी कंट्रोल की वजह से हवा के दबाव का इस्तेमाल करते हुए ऐसे आकर्षक प्रदर्शन कर पाती हैं।

Viral Video: सहारा रेगिस्तान बना ऑफिस, ऊंट की पीठ पर लैपटॉप खोल काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें रियल लाइफ सुपरवुमन बताया, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि उन्होंने भौतिकी के नियमों को ही चुनौती दी है। माजा की यह अनोखी दुनिया भर के खेल प्रेमियों और सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। इससे पहले भी कई बार माजा कुचिन्स्का का इस तरह का वीडियो वायरल हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed