Viral Video: सहारा रेगिस्तान बना ऑफिस, ऊंट की पीठ पर लैपटॉप खोल काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर सहारा रेगिस्तान से एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का ऊंट की पीठ पर बैठकर लैपटॉप खोल ऑफिस का काम करता नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: आज के समय में लोगों के ऊपर काम की बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां, कड़े डेडलाइन और कम समय में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मानसिक दबाव बढ़ गया है। जिसके चलते लोग कहीं भी और कभी भी काम करने को मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में सहारा रेगिस्तान से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ऊंट की पीठ पर लैपटॉप खोल ऑफिस का काम करता नजर आता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देखा सकते है कि, रेत के विशाल टीलों के बीच एक ऊंट आराम से आगे बढ़ रहा है। उसकी पीठ पर बैठा युवक लैपटॉप खोलकर स्क्रीन पर पूरी तरह ध्यान लगाए हुए है। ऐसा लगता है जैसे वह किसी ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हो या ऑफिस का जरूरी काम निपटा रहा हो।
Viral Video: लड़के ने दोस्तों के सामने मजाक-मजाक में खा ली नागा मिर्ची, फिर जो हुआ उड़ा देगा आपके होश
आपका वह दोस्त जो घर से काम करता है
सहारा रेगिस्तान में ऊंट की पीठ पर बैठकर लैपटॉप खोल ऑफिस का काम करते युवक के इस वीडियो को न्यूयॉर्क के कंटेंट क्रिएटर साद अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके वीडियो पर लिखा है कि, आपका वह दोस्त जो घर से काम करता है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
सहारा रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करते हुए की लैपटॉप पर जूम कॉल पर मीटिंग करते लड़के का वीडियो वायरल pic.twitter.com/X2IDk1Bugk
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) June 16, 2026
वर्क फ्रॉम एनीवेयर
वहीं वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कंटेंट क्रिएटर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, भाई तो सहारा रेगिस्तान से ही ऑफिस की मीटिंग अटेंड कर रहा है। कुछ ही सेकंड की इस क्लिप ने 'वर्क फ्रॉम एनीवेयर' को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि, अब ऑफिस की मीटिंग से बचने के लिए शायद दुनिया में कोई जगह नहीं बची।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान की वर्दी के प्रति बच्चे का सम्मान, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: अपने अंडो की रक्षा के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हुई चिड़िया, पेश की ममता की मिसाल, देखें वीडियो
वीडियो और लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजाक में लिखा- अगर सहारा रेगिस्तान से भी ऑफिस की मीटिंग अटेंड हो सकती है, तो आखिर छुट्टी मनाने की सही जगह कौन-सी है? दूसरे यूजर ने लिखा- ऑफिस की मीटिंग्स अब रेगिस्तान तक पहुंच गई हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी ने काम करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब इंटरनेट हो तो दुनिया का कोई भी कोना ऑफिस बन सकता है।