Viral Video: लड़के ने दोस्तों के सामने मजाक-मजाक में खा ली नागा मिर्ची, फिर जो हुआ उड़ा देगा आपके होश
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक नागा मिर्च को खा लेता है। उसके बाद क्या होता है? आइए जानें विस्तार से.....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Boy Eating Naga Chilli Viral Video: नागा मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक है। इसकी अत्यधिक तीखी प्रकृति के कारण भारतीय व्यंजनों में इसका इस्तेमाल बहुत ही कम (नाममात्र) मात्रा में किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि, इसे सीधे खाने से मुंह-गले में भयंकर जलन, पसीना आना, पेट दर्द, और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं? सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुनिया की तीखी मिर्चों में से एक नागा मिर्च को खा लेता है। उसके बाद क्या होता है? आइए जानें विस्तार से......
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान की वर्दी के प्रति बच्चे का सम्मान, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़का नागालैंड के ही किसी इलाके में ऐसे ही मस्ती में भागता हुआ जाता है और टोकरी में रखी नागा मिर्चों में से एक मिर्च उठाकर खा जाता है। शायद उसे लगा होगा कि ये कितनी ही कड़वी हो सकती है। पहले तो वह हंसता है, लेकिन कुछ देर बाद लड़के को लगातार आंसू के साथ चक्कर भी आने लगते हैं, जैसे उसकी समझ में आ गया हो कि उसने मिर्च खाकर गलती कर दी है। फिर अचानक से लड़का आइसक्रीम लेने भागता हैं। साथ में ड्रिंक और आइसक्रीम खाने के बाद भी उसकी हालत ठीक नहीं होती है। वो लगातार मिर्च की वजह से कांप रहा होता है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- नागालैंड में ऐसा करने की कोशिश न करें। वीडियो को अबतक 50 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है।
Viral Video: बारिश के बाद शिकागो की व्यवस्था देख, सोशल मीडिया पर दिल्ली और गुरुग्राम को लेकर छिड़ी बहस
नागा मिर्च खाते लड़के की इस वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, ऐसे में एक शख्स ने कहा- मुझे एक शब्द भी समझ नहीं आया, लेकिन भावना 100 प्रतिशत समझ आ गई। दूसरे शख्स ने कहा- जोश में जान जा सकती थी। बता दें कि नागा मिर्च जिसे राजा मिर्चा, किंग मिर्चा, या भूत जोलोकिया भी कहा जाता है, अपनी तीखी सुगंध और अनोखे स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मूल रूप से नागालैंड, असम और मणिपुर में उगाई जाने वाली यह मिर्च अपने तीखेपन के लिए जानी जाती है। यह सामान्य मिर्च की तुलना में यह लगभग 400 गुना अधिक तीखी होती है।