सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Army Veteran compares chicago and delhi gurugram after observing the infrastructure following the rain

Viral Video: बारिश के बाद शिकागो की व्यवस्था देख, सोशल मीडिया पर दिल्ली और गुरुग्राम को लेकर छिड़ी बहस

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 15 Jun 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

 Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका के शिकागो में रहने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिक यशपाल सिंह मोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने शहरी व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 

Indian Army Veteran compares chicago and delhi gurugram after observing the infrastructure following the rain
बारिश के बाद शहरी व्यवस्थाओं को लेकर छिड़ी बहस - फोटो : @gen.yashmor
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: भारत में आधे घंटे की बारिश ही पूरे सिस्टम की पोल खोल देती है। कुछ ही घंटों की भारी बारिश से नोएड़ा, दिल्ली और गुरुग्राम जैस कई शहरों की सड़कें नदियों में बदल जाती हैं। तो वहीं भीषण ट्रैफिक जाम में घंटों तक गाड़ियां फंसी रहती हैं। यहां तक कि अंडरपास में गाड़ियां डूब तक जाती हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिका के शिकागो में रहने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिक यशपाल सिंह मोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने शहरी व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में उन्होंने तूफान और भारी बारिश के बाद भी शहर की सामान्य व्यवस्था दिखाते हुए दिल्ली और गुरुग्राम जैसे भारतीय शहरों की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।  



Viral Video: 64 साल की उम्र में बने इंटर्न शख्स की लगन ने लोगों को किया प्रेरित, इंटरनेट पर छाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

 


वीडियो को अमेरिका के शिकागो में रहने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिक यशपाल सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो रात करीब 8 बजे शिकागो की सड़कें दिखाते हुए कहते हैं कि, कुछ घंटे पहले यहां तेज तूफान और भारी बारिश हुई थी, लेकिन शहर की रफ्तार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। उनके मुताबिक, न बिजली गई, न इंटरनेट बंद हुआ, कहीं पानी नहीं भरा, फुटपाथ नहीं टूटे और ट्रैफिक भी बिना किसी जाम के सामान्य रूप से चलता रहा। उन्होंने सड़क पर सामान्य रूप से चल रहे ट्रैफिक को दिखाते हुए कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद लोगों की दिनचर्या नहीं रुकी। 

विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yashpal Singh Mor (@gen.yashmor)

 


वीडियो के कैप्शन में लिखा है- आखिर शिकागो जैसे शहर भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद भी सामान्य कैसे रहते हैं, जबकि भारत के कई शहरों में थोड़ी देर की बारिश के बाद जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। भारत के शहर शिकागो से क्या सीख सकते हैं और दिल्ली-गुरुग्राम जैसे शहर बेहतर शहरी योजना के जरिए खुद को कैसे मजबूत बना सकते हैं। 


Viral Video: अपने अंडो की रक्षा के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हुई चिड़िया, पेश की ममता की मिसाल, देखें वीडियो

Virl Video: ऑफिस पॉलिटिक्स ने तोड़ा शख्स का हौसला, 18 साल बाद नौकरी को कहा अलविदा, भावुक कर देगा वीडियो


बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठे सवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यही बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, इसे उपलब्धि नहीं माना जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली और गुरुग्राम को हर मानसून से पहले अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि लंबी अवधि की योजना की जरूरत है। बता दें कि वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed