सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mining Bees 55 Lakh Mining Bees Found Under New York Ithaca Cemetery

Mining Bees: कब्रिस्तान से जा रही महिला को हुआ शक, फिर जांच में खुला 100 साल पुराना रहस्य, जान उड़ जाएंगे होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Mining Bees: वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क के इथाका शहर में ईस्ट लॉन कब्रिस्तान के नीचे माइनिंग मधुमक्खियों की खोज की है। इनकी संख्या 5.5 मिलियन यानी 55 लाख  है। इस खोज ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। 

Mining Bees 55 Lakh Mining Bees Found Under New York Ithaca Cemetery
कब्रिस्तान से जा रही महिला को हुआ शक, फिर जांच में खुला 100 साल पुराना रहस्य - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Mining Bees: अमेरिका से एक बेहाद करने वाली खबर सामने आई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क के इथाका शहर में ईस्ट लॉन कब्रिस्तान के नीचे वैज्ञानिकों ने 5.5 मिलियन यानी 55 लाख माइनिंग मधुमक्खियों की खोज की है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की लैब टेक्नीशियन रेचेल फोर्डिस कब्रिस्तान से पैदल जा रही थीं। इस दौरान उनकी नजर पैरों के पास भिनभिनाती मधुमक्खियों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने लैब में इसकी पहचान की।



वैज्ञानिकों ने जब शोध किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शोध में पचा चला कि एंड्रेना रेगुलरिस प्रजाति की मधुमक्खियां 1900 के दशक से ही इस कब्रिस्तान में रह रही हैं। करीब 100 वर्षों से यह बिना किसी रुकावट यह यहां पर रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शोध एपिडोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के मुख्य लेखक स्टीवन टी. होगे ने बताया कि वसंत के मौसम में छह सप्ताह के भी ट्रैप लगाकर वहां से 3,251 कीड़ों को जमा किया गया था। इससे अनुमान है कि 1.5 एकड़ इलाके में 55 लाख मधुमक्खियां हैं। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की चेतावनी: दुनिया के कुछ हिस्सों में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, कहीं छा सकता है अंधेरा

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन माइनिंग मधुमक्खियों को आमतौर पर अकेले रहना पसंद है। हालांकि, यहां की मिट्टी अच्छी होने के कारण इन्होंने जमीन के भीतर अपनी विशाल कॉलोनी बना रखी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कब्रिस्तान से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर सेब के बागान मौजूद हैं। जब सेब के पेड़ों पर फूल खिलते हैं, तो ये लाखों मधुमक्खियां बाहर आती हैं। इससे पेड़ों को परागण में काफी मदद मिलती है और मधुमक्खियों को भरपूर भोजन मिल जाता है।

Video: लड़की को बंजी जंप के दौरान बिना रस्सी बांधे फेंक दिया 40 मीटर नीचे, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर इस खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है। वैज्ञानिकों की इस खोज ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि यह दिखाता है कि कैसे प्रकृति, इंसान की नजरों से बचकर दशकों तक अपना काम कर सकती है। 55 लाख मधुमक्खियों की यह सुरक्षित आबादी मिलने से पर्यावरण के लिए बहुत अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed