Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान की वर्दी के प्रति बच्चे का सम्मान, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा सीआईएसएफ जवान की वर्दी देख कुछ ऐसा करता है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Little Child Saluted Upon Seeing The CISF Jawan: बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं, जिनमें कोई छल-कपट या अहंकार नहीं होता। वे जो भी महसूस करते हैं, उसे बिना किसी दिखावे के सीधे तौर पर जाहिर कर देते हैं। बचपन से ही हम उन्हें जिस ढांचे में ढालेंगे बच्चे उसे ढांचे में ढलते हैं l दिल्ली मेट्रो से एक ऐसे ही बच्चे का मासूमियत से भरा वीडियो सोशल मीडिया लोगों का दिल जीत रहा है।
Viral Video: बारिश के बाद शिकागो की व्यवस्था देख, सोशल मीडिया पर दिल्ली और गुरुग्राम को लेकर छिड़ी बहस
वीडियो में आप देख सकते है कि, एक बच्चा मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ (CISF) जवान को देख पहले तो उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ सैल्यूट करता है, फिर झुककर उसके पैर छूता है। जवान इस प्यारे से सम्मान को देख काफी प्रभावित होता है और बड़े प्यार से बच्चे का हाथ चूम कर उसे प्यार देता है। हिंदू संस्कृति में पैर छूना बड़ों के प्रति सम्मान, विनम्रता और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अत्यंत पवित्र संस्कार है।
जहाँ सम्मान उम्र नहीं, संस्कार देखते हैं।
A heartwarming moment at Delhi Metro as a young child proudly salutes CISF personnel on duty. More than a simple gesture, it reflects the respect, trust and admiration that even the youngest citizens have for those who serve and protect.… pic.twitter.com/gtSIhJrUtb— CISF (@CISFHQrs) June 14, 2026
सीआईएसएफ जवान को सैल्यूट करते बच्चे के इस वीडियो को खुद CISF ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जहां सम्मान उम्र नहीं, संस्कार देखते हैं। साथ ही साथ CISF ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, यह सिर्फ एक प्यारा सा पल नहीं है, बल्कि इससे यह साफ दिखता है कि देश के छोटे बच्चे भी सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति सम्मान, भरोसा और आदर रखते हैं।
CISF ने आगे कहा कि इस तरह के पल आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। जब छोटे बच्चे भी जवानों की सेवा और मेहनत को समझते हैं, तो यह देश और उसके रक्षकों के बीच भरोसे को और गहरा करता है। ऐसे पल हमें हर यात्री के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
Viral Video: अपने अंडो की रक्षा के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हुई चिड़िया, पेश की ममता की मिसाल, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अबतक कई हजारो लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं कई लोगों ने बच्चे की परवरिश और उसके संस्कारों को सराहा तो कुछ लोगों ने CISF के जवानों की भी तारीफ की, जो हर दिन लाखों यात्रियों की सुरक्षा के लिए चुपचाप अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने वाली नकारात्मक खबरों के बीच एक अच्छा और सकारात्मक पल है। दूसरे शख्स ने कहा- बच्चे ने सीआईएसएफ जवान के प्रति जो सम्मान दिखाया, वह यह बताता है कि सरकारी सेवकों के प्रति आदर बचपन से ही सिखाया जाता है और अच्छे उदाहरण से आगे बढ़ता है।