फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   prayagraj train woman falls under moving train rpsf rescue

चलती ट्रेन से उतर रही थी महिला, तभी फिसला पैर और चली गई पटरी के नीचे, फिर RPSF के जवानों ने ऐसा बचाई जान

Tue, 29 Sep 2026 02:35 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 29 Sep 2026 02:35 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर प्रयागराज एक्सप्रेस स्टेशन का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में नीचे गिर जाती है। फिर आरपीएसएफ के जवानों ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
prayagraj train woman falls under moving train rpsf rescue
चलती ट्रेन से उतर रही थी महिला, तभी फिसला पैर और चली गई पटरी के नीचे - फोटो : एक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन का एक वीडियो सामने आया है। यहां पर एक महिला यात्री का जान खतरे में पड़ गई। दरअसल, महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के नीचे जाकर फंस गई। गनीमत रही है कि आरपीएसएफ के जवानों ने तुरंत सुझबुझ दिखाई और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह घटना घटी। प्रयागराज एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी और महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के नीचे चली गई। 
विज्ञापन


महिला को ट्रेन के नीचे फंसा देखकर रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स(आरपीएसएफ) के जवान तुरंत एक्शन में आए। आरपीएसएफ दूसरी बटालियन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार हरितवाल के साथ कॉन्स्टेबल प्रवेश कुमार और बसंत ने पहले आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल


ट्रेन रुकने के बाद तीन जवान महिला तक पहुंच और बहुत सावधानी पूर्वक महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। उन्होंने महिला को बचाने का पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 5 मिनट में पूरा कर लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को CISF ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो

रेलवे की तरफ से बताया गया कि यह कार्रवाई आरपीएसएफ के 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर और ट्रेनों में संकट की स्थिति में यात्रियों की मदद करना और उनकी जान बचाना है। महिला ने जान बचाने के लिए जवानों का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed