फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Three people riding single bike then the trickery was exposed before the traffic police viral video

ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल

Tue, 29 Sep 2026 01:32 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 29 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते बाइक सवारों का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की सतर्कता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Three people riding single bike then the trickery was exposed before the traffic police viral video
ट्रैफिक पुलिस से बचने का अनोखा जुगाड़ - फोटो : @thenitinmavi

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस वायरल वीडियो: कई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन हमेशा अपनी आदत का हिस्सा बनाकर नहीं, बल्कि निगरानी और चालान के डर से करते हैं। कैमरा या ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर आते ही कुछ लोग हेलमेट पहन लेते हैं, सीट बेल्ट लगा लेते हैं या नियमों का पालन करने लगते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें लगता है कि आसपास कोई निगरानी नहीं है, वे फिर से नियमों की अनदेखी करने लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बाइक पर तीन लोग सवार नजर आते हैं। जैसे ही उनकी नजर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पड़ती है, बाइक पर सवार तीन लोग अचानक दो हो जाते हैं। इसके बाद जो कुछ होता है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन





सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक लगा हुआ है। इसी दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर बाइक पर सवार तीन लोगों पर पड़ती है। पुलिसकर्मी जबतक उनके पास पहुंचता है वो तीन से दो हो जाते हैं। जिसे देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मजाकिया अंदाज में कहता है, हो गए तीन से दो..एकदम ही तीन से दो हो गए, यह भी एक जादू है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इतने में बाइक से उतरकर एक शख्स चुपचाप वहां से आगे बढ़ने लगता है। तभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ जाती है और वह उसे पकड़ कर पूछता है, 'अरे, कहां जा रहे हो... तीन से दो कैसे हो गए?' इसके बाद पुलिसकर्मी उस शख्स को बाइक पर तीन लोगों के बजाय ऑटो से जाने की सलाह देता है। साथ ही, वह बाइक चालक का हेलमेट ठीक से पहनाता है और उसे हेलमेट की अहमियत भी समझाता है।


दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को CISF ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो




देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NitinRajanMavi (@thenitinmavi)


जादू मत करो सुरक्षित चलो
ट्रैफिक पुलिसकर्मी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जादू हो गया 3 से 2... जादू मत करो सुरक्षित चलो। वीडियो को अबतक  24 लाख व्यूज और 47 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।




वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
पुलिसकर्मी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ऐसा ही ऑफिसर होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- जनता को जागरूक करने का ये भी एक तरीका है विनम्रता से भरा।

 


चालान से बचने के लिए नहीं, सुरक्षा के लिए हैं नियम
ट्रैफिक नियम केवल चालान या पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं बनाए गए हैं, बल्कि सड़क पर हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होते हैं। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, सिग्नल का पालन करना और निर्धारित गति में वाहन चलाना हादसों के जोखिम को कम करता है। वहीं, लेन और ट्रैफिक सिग्नल जैसे नियमों का पालन करने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहती है और जाम या टक्कर की संभावना कम होती है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है।


महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो


शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed