फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Sunak: कभी चर्चिल ने भारतीय नेताओं पर कसा था तंज, आज उसी भारतीय मूल के नेता ने संभाली ब्रिटेन की बागडोर

Tue, 25 Oct 2022 03:16 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 25 Oct 2022 03:16 PM IST
सार

कभी ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने कहा था 'सभी भारतीय नेता बहुत ही कमजोर हैं,' आज उसी भारतीय मूल के नेता ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे ब्रिटेन की बागडोर संभाली।
 

विज्ञापन
Rishi Sunak gave a befitting reply to Winston Churchill today a Indian origin leader is pm of uk
ऋषि सुनक ने संभाली ब्रिटेन की बागडोर - फोटो : twitter/ani_digital, twitter/@culturaltutor

ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को यूके का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। ऐसे में ब्रिटेन से ज्यादा भारत के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है और ये खुशी हो भी क्यों ना, जिस देश ने भारत पर 200 साल राज किया आज उस देश की बागडोर एक भारतीय मूल के शक्तिशाली व्यक्ति के हाथ में है। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद हासिल करना उन सभी के लिए एक करारा जवाब है, जो भारत की आजादी के खिलाफ थे। कभी ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत की आजादी के विरोध में कहा था, 'यदि भारत को आजाद कर दिया गया तो सत्ता गुंडों और मुफ्तखोरों के हाथ में चली जाएगी। चर्चिल ने कहा था सभी भारतीय नेता बहुत ही कमजोर, भूसे के पुतलों के समान होंगे…’ लेकिन आज उसी विंस्टन चर्चिल के देश का प्रधानमंत्री एक भारतीय मूल का व्यक्ति बन रहा है।

Rishi Sunak gave a befitting reply to Winston Churchill today a Indian origin leader is pm of uk
ऋषि सुनक ने संभाली ब्रिटेन की बागडोर - फोटो : twitter/@Conservatives
यूके में रिवर्स कॉलोनाइजेशन
भारत को अपना उपनिवेश बनाकर हम पर 200 साल तक राज करने वाले अंग्रेजों के देश में ही आज भारतीयों का दबदबा बढ़ रहा है। ऐसे में भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों की आबादी को देखा जाए तो यूके का रिवर्स कॉलोनाइजेशन होता दिख रहा है।
Rishi Sunak gave a befitting reply to Winston Churchill today a Indian origin leader is pm of uk
ऋषि सुनक ने संभाली ब्रिटेन की बागडोर - फोटो : twitter/@ajplus
ऋषि सुनक को भारत ने दी बधाई 
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक की इस कामयाबी को लेकर पूरे भारत में खुशी की एक लहर देखने को मिल रही है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर भी नजर आ रही हैं। एसे में लोग सोशल मीडिया पर भारत के कई नेताओं, अभिनेताओं से लेकर उद्योगपति ऋषि सुनक को बधाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Sunak gave a befitting reply to Winston Churchill today a Indian origin leader is pm of uk
ऋषि सुनक ने संभाली ब्रिटेन की बागडोर - फोटो : Amar Ujala
इसी कड़ी में जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की टिप्पणियों को याद दिलाते हुए ट्वीट में बताया कि भारतीय लोगों का स्तर आज कहां है। आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए  कहा कि '1947 में भारत की आजादी के अवसर पर विंस्टन चर्चिल ने हमारा मजाक उड़ाते हुए भारतीय नेताओं को निम्न-स्तर और शक्तिहीन बताया था। लेकिन आज भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ब्रिटेन की बागडोर संभाल कर करारा जवाब दिया है। जिंदगी बहुत खूबसूरत है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed