{"_id":"6357804ad0ff73589173b966","slug":"t20-wc-2022-team-india-reached-sydney-dinesh-karthik-says-ashwin-thank-you-gets-funny-answer-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:50 AM IST
सार
दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन भी मस्ती करते दिखे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कार्तिक एक अहम मौके पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। तब अश्विन ने अपनी सूझबूझ से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इसके लिए कार्तिक ने अश्विन को थैंक यू कहा।
विज्ञापन
1 of 4
दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। अब भारत 27 अक्तूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अगला मैच खेलेगा। इसके लिए टीम इंडिया मेलबर्न से सिडनी पहुंच चुकी है। 27 अक्तूबर को भारत का सामना नीदरलैंड से होगा। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान देने वाले हार्दिक पांड्या एयरपोर्ट पर बेटे अगस्त्य को गोद में लिए नजर आए। वहीं, बाकी खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने पोज भी दिया और मुस्कुराते नजर आए। एस्केलेटर पर हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम इंडिया का नेतृत्व करते नजर आए। वहीं, जब एक फैन ने युजवेंद्र चहल को टोका तो उन्होंने मुस्कुराकर जवाब भी दिया। इस पर कोच द्रविड़ चहल की तरफ देखकर मुस्कुरा दिए। लोगों ने एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ तस्वीरें भी लीं। वहीं, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन भी मस्ती करते दिखे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कार्तिक एक अहम मौके पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। तब दो गेंदों में दो रन की जरूरत थी।
राहुल द्रविड़ और चहल एकदूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक के आउट होते इक्वेशन एक गेंद पर दो रन का रह गया था। हालांकि, इसके बाद अश्विन ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इसके लिए कार्तिक ने अश्विन का आभार जताया। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मुझे बचाने के लिए थैंक यू। इस पर अश्विन ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा- अरे यह तो मेरा कर्तव्य था। दोनों क्रिकेटर तमिलनाडु से संबंध रखते हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। इस पर कार्तिक कहते हैं- कूल एंड काम।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फैन्स कोहली के साथ फोटो खिंचवाते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन क्रिकेट टीम ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में कोहली फैन्स को ऑटोग्राफ देते भी दिख रहे हैं। वीडियो में सिराज विक्ट्री साइन बनाते दिखे। वहीं, अर्शदीप सिंह पोज देते दिखे। कुल मिलाकर टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर काफी रिलैक्स नजर आ रही थी। अब नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर भारत अपने ग्रुप में बढ़त बनाकर रखना चाहेगा। भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड के अलावा ग्रुप-2 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीमें भी हैं। सुपर-12 में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।