{"_id":"5e085c1e8ebc3e87f846e126","slug":"secret-places-in-the-world-where-everyone-can-not-go","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की वो पांच गुप्त जगहें, जहां हर किसी को जाने की नहीं है इजाजत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की वो पांच गुप्त जगहें, जहां हर किसी को जाने की नहीं है इजाजत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं, लेकिन उन जगहों पर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं।
Trending Videos
2 of 6
आईज ग्रैंड श्राइन, जापान
- फोटो : Social media
जापान के शिंटो नाम के इलाके में बने 'द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज' मंदिर में पुजारी के अलावा केवल उसी परिवार को जाने की अनुमति है जो रहाजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि इसे हर 20 साल में तोड़ दिया जाता है और फिर से बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भूमिगत बीज भंडारण केंद्र, नॉर्वे
- फोटो : Social media
यह एक भूमिगत बीज भंडारण केंद्र है, जो नॉर्वे के स्वालबर्ड में है। इसे पहाड़ों में 430 फीट नीचे तक बनाया गया है। यहां दुनियाभर की अलग-अलग प्रजातियों के करीब 10 लाख बीज संरक्षित किए गए हैं। इन्हें आपातकाल के लिए सुरक्षित किया गया है। यहां हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। इस जगह पर सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जो यहां काम करते हैं या जो अपने बीज को यहां सुरक्षित रखना चाहते हैं।
4 of 6
लसकस गुफा पेंटिंग, फ्रांस
- फोटो : Social media
फ्रांस की लसकस गुफा 1940 में खोजी गई थी। 20 हजार साल पुरानी इस गुफा में आदिमानव काल के हजारों चित्र मौजूद हैं। यहां लोगों का जाना प्रतिबंधित है। इसकी वजह है कि गुफा में खतरनाक कीड़े रहते हैं और गुफा के टूटने का भी खतरा है।
विज्ञापन
5 of 6
हर्ड आइलैंड
- फोटो : Social media
ऑस्ट्रेलिया का हर्ड आइलैंड एक ज्वालामुखीय द्वीप है। हिंद महासागर की गहराई से निकले इस द्वीप पर आज भी एक ज्वालामुखी सुलग रहा है, जिसकी वजह से यहां पर्यटकों का आना-जाना प्रतिबंधित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।