फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shopkeeper Refuses Return of Expired Biscuits FDA Action Follows Know other details here

पांच रुपये के बिस्कुट के लिए दुकानदार से भिड़ा शख्स, शिकायत करते ही एफडीए ने दुकान पर जड़ दिया ताला

Fri, 16 Oct 2026 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

Viral Video: महाराष्ट्र के ठाणे में एक डिजिटल क्रिएटर ने पांच रुपये का एक्सपायरी डेट वाला बिस्कुट बेचने और वापस लेने से मना करने पर दुकानदार के खिलाफ शिकायत की। सोशल मीडिया पर किए गए दावे के मुताबिक इसके बाद एफडीए ने दुकान सील कर दी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Shopkeeper Refuses Return of Expired Biscuits FDA Action Follows Know other details here
पांच रुपये के बिस्कुट के लिए दुकानदार से हुई बहस - फोटो : इंस्टाग्राम@itsraghavdubey

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दुकानदार को एक्सपायरी डेट निकल चुके बिस्कुट बेचना भारी पड़ गया। एक डिजिटल क्रिएटर ने दुकान से 5 रुपये का बिस्कुट खरीदा। बाद में जब उसे पता चला कि बिस्कुट की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है तो वह उसे लौटाने पहुंचा। लेकिन दुकानदार ने सामान वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद क्रिएटर ने ऐसा कदम उठाया कि मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। उसने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एफडीए में शिकायत कर दी। दावा है कि इसके बाद विभाग ने दुकान को सील कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


पांच रुपये के बिस्कुट के लिए दुकानदार से हुई बहस
यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे इलाके का बताया जा रहा है। यहां ‘रामायण जनरल स्टोर’ नाम की दुकान से डिजिटल क्रिएटर राघव दुबे ने क्रैक जैक बिस्कुट खरीदे थे। बिस्कुट का पैकेट देखने पर उन्हें पता चला कि उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। इसके बाद वह बिस्कुट वापस करने के लिए दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकानदार ने उसे लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Raghav Dubey (@itsraghavdubey)

विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग ने दुकान किया सील
बातचीत के दौरान राघव दुकानदार से कहते हैं कि शिकायत कर दूं, चलेगा? इस पर दुकानदार भी जवाब देता है कि शिकायत कर दो। इसके बाद राघव ने सच में महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा दी। सोशल मीडिया पर किए गए दावे के मुताबिक शिकायत के बाद विभाग ने दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।


दुकानदार को पांच रुपये का बिस्कुट पड़ा भारी?
इस मामले की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि बिस्कुट की कीमत महज पांच रुपये थी। हालांकि, मामला सिर्फ इतनी रकम का नहीं था। खाने-पीने की चीजों की एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद उन्हें बेचना ग्राहकों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में ग्राहक को सामान की क्वालिटी पर सवाल उठाने और संबंधित विभाग में शिकायत करने का अधिकार है। भारत में खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के तहत एक्सपायरी डेट निकल चुके खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, किसी दुकान के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह मामले की जांच और संबंधित नियमों के आधार पर तय होता है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने की तारीफ
इस घटना का वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसे लोगों ने खूब देखा। दी गई जानकारी के मुताबिक वीडियो पर करीब एक करोड़ व्यूज आए। वहीं इसे तीन लाख 75 हजार से ज्यादा लाइक्स और तीन हजार से अधिक कमेंट्स मिले। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने राघव के कदम की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई बच्चा एक्सपायरी डेट वाला बिस्कुट खा लेता तो उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। एक और यूजर ने कहा कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेना जरूरी है, ताकि लोगों की सेहत सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed