Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: वीडियो में एक पिता और बेटे की रिश्ते की खूबसूरत बॉन्डिंग को दिखाया गया है। जिसमें एक बेटा अपने पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलाम करता नजर आता है।
विस्तार
Viral Video: पिता और बेटे की रिश्ता एक ऐसा एहसास होता है। जिसमें वो उसे सुरक्षा, संस्कार और साहस के साथ-साथ दुनिया को देखना और समझना भी सिखता है। पिता की मौजूदगी ही बच्चे की सबसे बड़ी ताकत होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटे के रिश्ते की खूबसूरत बॉन्डिंग को दिखाया गया है। जिसमें एक बेटा अपने पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलाम करता नजर आता है। बता दें की वीडियो को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Viral Video: बीच सड़क पलटा सब्जी का ठेला, फिर जो हुआ उसे देख लोगों की आंखें हो गई नम, दिल छू लेगा वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जब पिता वर्षो की सेवा के बाद आर्मी से रिटायर होकर घर लौटते हैं, तो उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलता बेटा सामने खड़ा होकर पूरे सम्मान के साथ उन्हें सैल्यूट करता है। बेटे के सैल्यूट में सिर्फ एक फौजी परंपरा नहीं, बल्कि एक बेटे का अपने पिता के लिए गर्व, सम्मान और प्यार साफ नजर आता है। खुशी का ये पल सबको भावुक कर देता है।
पिता-पुत्र की खूबसूरत बॉन्डिंग के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। तो वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है, धन्यवाद पिताजी, भारतीय वायु सेना में सेवा करने और मुझे कर्तव्य, शालीनता और साहस का सही अर्थ सिखाने के लिए। सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं पिताजी।
Viral Video: फ्लाइट में बना यादगार पल, कैप्टन श्रुति ने नानी के लिए की स्पेशल अनाउंसमेंट, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में कई यूजर्स ने रिटायर फौजी को सलाम करते हुए उनके देश सेवा के लिए धन्यवाद कहा। बता दें कि इस वीडियो की खास बात इसकी सादगी है। इसमें ना कोई बड़ा समारोह, ना कोई दिखावा, बस एक परिवार है, जो अपने हीरो का इंतजार कर रहा था। एक बेटा है, जो अपने पिता को देखकर गर्व से भर गया।