सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Foreigner Reacts To Maut Ka Kuan Well Of Death India Viral Video Eddyrosenthal

Viral: मौत का कुआं देखने भारत आया विदेशी, बाइक और कार चालक के स्टंट देखकर उड़ गए होश, वायरल हुआ वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: विदेश से एक शख्स मेले में लगने वाला मौत का कुंआ देखने के लिए भारत पहुंचा। इस स्टंट वाले खेल को देखकर वह हैरान रह गया है। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Foreigner Reacts To Maut Ka Kuan Well Of Death India Viral Video Eddyrosenthal
मौत का कुआं देखने भारत आया विदेशी, बाइक और कार चालक के स्टंट देखकर उड़ गए होश - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: भारत में हर छोटे और बड़े त्योहारों पर मेला लगता है। मेले में कई तरह के झूले और गेम लगते हैं। मेले में मौत का कुआ भी होता है। यह खेले बेहद खतरनाक होता है। लकड़ी के गोल ढांचे में कारें और बाइक्स दौड़ती हैं। इस दृश्य को देखने के बाद बड़े-बड़े लोगों की सांसे रुक जाती हैं। अब विदेशी मौत का कुआ देखने के लिए भारत पहुंचा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


विदेशी क्रिएटर मौत का कुंआ देखकर खुशी से पागल हो गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी शख्स दर्शकों के साथ मौत के कुएं के पास खड़ा है और हाथ में 20 रुपये की नोट पकड़ रखा है. 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं के भीतर एक स्टंटमैन बिना हाथ पकड़े बाइक तेज रफ्तार में दौड़ा रहा है। बाइक ऊपर आते ही स्टंटमैन पलक झपकते ही शख्स के हाथ से 20 रुपये का नोट झपट्टा मारकर ले लेता है। यह विदेशी बेहद खुश हो जाता है और चिल्लाते हुए कहता है कि यह सिर्फ भारत में हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Eddy (@eddyrosenthal)




Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

विदेशी क्रिएटर का नाम एडी रोसेंथल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को कुछ दिन पहले शेयर किया था। यह रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है। एडी रोसेंथल ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- यह अब तक की मेरी देखी गई सबसे पागलपन भरी चीजों में से एक है इंडिया का मौत का कुआं।

Zara Hatke: आखिर क्यों इतना महंगा बिक रहा ये हैंडबैग? शुरुआती कीमत है 4.63 करोड़, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

मौत का कुआं फिजिक्स के सेंट्रीफ्यूगल फोर्स और संतुलन का खेल है। लकड़ी के तख्तों से बना मौत का कुआं एक गहरा बेलनाकार ढांचा होता है, जिसमें मोटर साइकिल और कार को चालक दीवार के सहारे तेजी से चलाते हैं। यह खेल जितना रोमांचक होता है, उतना ही खतरनाक भी। इस खेल में एक छोटी सी चूक के कारण जान भी जा सकती है। यह गांव और शहर दोनों जगह मेले में देखने को मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed